[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Bullet Train : जापान में पीएम मोदी देखने पहुंचे बुलेट ट्रेन, मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलेगी यह ट्रेन

Bullet Train : जापान में पीएम मोदी देखने पहुंचे बुलेट ट्रेन, मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलेगी यह ट्रेन

0
Bullet Train : जापान में पीएम मोदी देखने पहुंचे बुलेट ट्रेन, मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलेगी यह ट्रेन
प्रधानमंत्री मोदी ने बुलेट ट्रेन देखी

Bullet Train : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके जापानी समकक्ष शिगेरु इशिबा ने शनिवार को टोक्यो से सेंडाई की यात्रा की. यह राजधानी से 370 किलोमीटर दूर है. यह यात्रा बुलेट ट्रेन से की गई और जापान के उनके दो दिन के दौरे का अंतिम चरण था. इसकी तस्वीर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर की है. प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी यात्रा की तस्वीरें साझा करते हुए जापानी प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा, “प्रधानमंत्री मोदी के साथ सेंडाई जा रहा हूं. मैं उनके साथ रहूंगा.”

दोनों नेताओं ने बुलेट ट्रेन में सफर किया. इस दौरान जापानी प्रधानमंत्री ने भारत के लोको पायलटों से मुलाकात की. उन्हें जापान के ईस्टर्न रेलवे द्वारा ट्रेनिंग दी जा रही है. ये पायलट भविष्य में भारत में चलने वाली बुलेट ट्रेनों को चलाएंगे.

यह भी पढ़ें : भारत-जापान मिलकर बनाएंगे सुपरफास्ट बुलेट ट्रेन! स्पीड जानकर चौंक जाएंगे आप

कब तक बनकर तैयार होगी E10 बुलेट ट्रेन?

यह ट्रेन 2030 तक तैयार हो जाएगी और इसकी टॉप स्पीड 400 किमी/घंटा होगी. जापान और भारत मिलकर इस एडवांस बुलेट ट्रेन को पटरियों पर चलाने की तैयारी कर रहे हैं.

भारत में बुलेट ट्रेन कहां चलेगी?

भारत में बुलेट ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद के बीच बन रहे हाई स्पीड रेड कॉरिडोर पर चलाने की तैयारी चल रही है. कुछ दिन पहले ये खबर आई थी कि जापान सरकार भारत को 2 बुलेट ट्रेन (E3 और E5) गिफ्ट करेगी.

मोदी सेमीकंडक्टर संयंत्र का दौरा करने जापान के सेंडाई पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को जापान के मियागी प्रांत के सेंडाई में स्थित एक सेमीकंडक्टर संयंत्र गए. इस दौरान मोदी के साथ उनके जापानी समकक्ष शिगेरु इशिबा भी थे. दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने तोक्यो से सेंडाई तक का सफर बुलेट ट्रेन से तय किया. मोदी शुक्रवार को दो दिवसीय यात्रा पर तोक्यो पहुंचे थे.

मोदी ने 16 जापानी गवर्नर के साथ बैठक की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को तोक्यो में जापान के 16 प्रांतों के गवर्नर से मुलाकात की और भारत-जापान विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझेदारी के तहत ‘राज्य-प्रांत सहयोग’ को मजबूत किए जाने का आह्वान किया. प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘तोक्यो में आज सुबह जापान के 16 प्रांतों के गवर्नर के साथ बातचीत की. राज्य-प्रांत सहयोग भारत-जापान मैत्री का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है. यही कारण है कि कल 15वें वार्षिक भारत-जापान शिखर सम्मेलन के दौरान इस पर अलग से एक पहल की गई.’’

Previous article Pisces Monthly Horoscope September 2025: प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा, पढ़ें मीन राशि का सितंबर माह मासिक राशिफल
Next article Modern Muslim Baby Names: कुरान से लिए गए खूबसूरत और अनोखे मॉडर्न मुस्लिम नाम
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel