[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World पुतिन के साथ जिनपिंग भी आएंगे भारत! दिल्ली के BRICS समिट में होगा बड़ा जमावड़ा

पुतिन के साथ जिनपिंग भी आएंगे भारत! दिल्ली के BRICS समिट में होगा बड़ा जमावड़ा

0
पुतिन के साथ जिनपिंग भी आएंगे भारत! दिल्ली के BRICS समिट में होगा बड़ा जमावड़ा
2024 के ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान पुतिन, मोदी और जिनपिंग. फोटो- एक्स.

BRICS Summit 2026 Delhi: सितंबर 2026 में नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ ही चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी इस सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत आ सकते हैं. रूस और चीन दोनों ने नई दिल्ली को संकेत दिए हैं कि उनके शीर्ष नेता 12 और 13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स नेताओं के सम्मेलन में शामिल हो सकते हैं. भारत इस बार ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है.

ब्रिक्स सम्मेलन में शी जिनपिंग की संभावित यात्रा सबसे ज्यादा चर्चा में है. अगर उनका दौरा तय होता है तो यह अक्टूबर 2019 के बाद उनकी पहली भारत यात्रा होगी. आखिरी बार शी जिनपिंग तमिलनाडु के मामल्लापुरम में भारत-चीन नेताओं की दूसरी अनौपचारिक बैठक में शामिल होने आए थे. 

2020 सीमा विवाद के बाद बिगड़े थे रिश्ते

भारत और चीन के संबंध अप्रैल-मई 2020 में पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर शुरू हुए गलवान सैन्य गतिरोध के बाद काफी खराब हो गए थे. हालांकि, अक्टूबर 2024 में रूस के कजान में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात के बाद रिश्तों को सामान्य बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई. उसी दौरान दोनों देशों ने पूर्वी लद्दाख में सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया पूरी करने पर सहमति जताई थी.

पिछले डेढ़ साल में रिश्तों में आई नरमी

बीते करीब डेढ़ साल में भारत और चीन के संबंधों में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिले हैं. दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें फिर शुरू हुई हैं, वीजा सेवाओं को बहाल किया गया है और चीनी कंपनियों पर कुछ प्रतिबंधों में ढील दी गई है. इसके अलावा कैलाश मानसरोवर यात्रा को भी फिर से शुरू किया गया है. हालांकि सीमा पर अब भी 50 हजार से ज्यादा सैनिक तैनात हैं और तनाव पूरी तरह खत्म करने की प्रक्रिया अभी बाकी है.

विदेश मंत्रियों की बैठक में तय हुआ एजेंडा

पिछले सप्ताह नई दिल्ली में ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई थी, जिसमें शिखर सम्मेलन के एजेंडे पर चर्चा की गई. सूत्रों के मुताबिक कई अहम मुद्दों पर सहमति बनी है. रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव इस बैठक में शामिल हुए थे. वहीं चीन के विदेश मंत्री वांग यी इसमें नहीं आ सके क्योंकि उन्हें बीजिंग में शी जिनपिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच अहम बैठक में मौजूद रहना था. उनकी जगह भारत में चीन के राजदूत शू फेईहोंग ने बैठक में हिस्सा लिया. इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, अगर कोई अप्रत्याशित स्थिति नहीं बनती है तो BRICS देशों की तरफ से शीर्ष स्तर पर भागीदारी की जानकारी नई दिल्ली को दे दी गई है.

पुतिन के आने की जानकारी कंफर्म

रूसी समाचार एजेंसी TASS के अनुसार, रूसी अधिकारियों ने पुतिन के ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने की पुष्टि कर दी है. पुतिन की यह एक साल के अंदर दूसरी भारत यात्रा होगी. पिछले साल दिसंबर 2025 में वह भारत-रूस शिखर सम्मेलन में भाग लेने आए थे. पुतिन 31 अगस्त और 1 सितंबर को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी एससीओ बैठक में शामिल होने की संभावना है. एससीओ बैठक के तुरंत बाद ही ब्रिक्स सम्मेलन होना है.

ये भी पढ़ें:- ‘वेलकम टू रोम माय फ्रेंड’, इटली पहुंचे PM मोदी के साथ जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की सेल्फी, खास अंदाज में हुआ स्वागत

पश्चिम एशिया युद्ध पर साझा रुख बनाने की कोशिश

2006 में बना ब्रिक्स विकसित पश्चिमी देशों से अलग एक संगठन है. जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और साउथ अफ्रीका परमानेंट मेंबर हैं. इसके अलावा इसमें पिछले कुछ सालों में इजिप्ट, इथियोपिया, ईरान और यूएई और इंडोनेशिया भी शामिल हुए हैं. यह संगठन दुनिया के लगभग 49 प्रतिशत आबादी को रिप्रेजेंट करता है. भारत और चीन जैसी दुनिया की दो सबसे बड़ी आबादी और दूसरे और चौथे नंबर की अर्थव्यवस्था वाले देश इसमें शामिल हैं. साथ ही सैन्य रूप से भी यह समूह काफी ताकत रखता है. ऐसे में इसके सम्मेलनों से निकली आवाज का असर वैश्वविक स्तर पर होता है. \

ये भी पढ़ें:- Taiwan के चुनावी पोस्टर में भारत-विरोध,  झंडे और पगड़ी लगाया ‘NO’, नस्लवाद के आरोप

ईरान संकट से निपटने के लिए ब्रिक्स सम्मेलन अहम

रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद ईरान संकट दुनिया के ऊपर बड़े खतरे के रूप में देखा जा रहा है. भारत चाहता है कि ब्रिक्स देश पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को लेकर सम्मेलन से पहले किसी साझा समझ तक पहुंचें. फिलहाल इस मुद्दे पर BRICS देशों के बीच मतभेद बने हुए हैं. खासकर ईरान और यूएई, जो दोनों इस समूह के सदस्य हैं, अलग-अलग रुख रखते हैं. पिछले सप्ताह हुई बैठक में पश्चिम एशिया युद्ध को लेकर साझा कूटनीतिक भाषा पर सहमति नहीं बन पाई थी. इसके बाद भारत ने चेयर स्टेटमेंट जारी किया, जिसमें दोनों पक्षों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की गई.

Previous article आरजी कर कांड : हाइकोर्ट का सीबीआई को निर्देश, दोबारा सील हो क्राइम सीन
Next article नौहट्टा में सड़क हादसा: टहलने निकली महिला की मौत, बाइक सवार की ग्रामीणों ने की पिटाई
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel