[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World आतंकवाद पर पाकिस्तान को दो टूक! ब्रिक्स ने कहा- दोहरा मापदंड कतई नहीं चलेगा

आतंकवाद पर पाकिस्तान को दो टूक! ब्रिक्स ने कहा- दोहरा मापदंड कतई नहीं चलेगा

0
आतंकवाद पर पाकिस्तान को दो टूक! ब्रिक्स ने कहा- दोहरा मापदंड कतई नहीं चलेगा
PM Modi in BRICS

BRICS Slam Pahalgam Attack  : ब्रिक्स समूह ने रविवार को पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की. यही नहीं आतंकियों की सीमा पार आवाजाही, आतंकवाद के लिए फंडिंग और सुरक्षित ठिकानों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का आह्वान किया. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए आतंकवादियों का समर्थन किया जाना अस्वीकार्य होना चाहिए. 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर मे आतंकी हमला हुआ, जिसमें 26 नागरिकों की जान गई. इस हमले के बाद भारत द्वारा सीमा पार आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया. भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिनों तक तनाव रहा. भारत ने सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ अपनी नई रणनीति के लिए ब्रिक्स समूह का समर्थन हासिल करने के प्रयास तेज कर दिए थे.

बिना वजह बढ़ाए जा रहे टैरिफ की आलोचना

अमेरिका का नाम लिए बिना बिना वजह बढ़ाए जा रहे टैरिफ की आलोचना भी की गई. ब्रिक्स समूह ने कहा कि ऐसे कदम वैश्विक व्यापार को नुकसान पहुंचा सकते हैं और सप्लाई चेन को बाधित कर सकते हैं. घोषणा में यह भी जोर दिया गया कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और ब्रेटन वुड्स संस्थानों जैसे वैश्विक संस्थानों में तुरंत सुधार की जरूरत है ताकि वे आज की चुनौतियों का सामना कर सकें.

ईरान पर हुए सैन्य हमलों की निंदा की गई

हाल ही में ईरान पर हुए सैन्य हमलों की निंदा की गई, खासकर उन हमलों की जिसमें आम लोगों को निशाना बनाया गया. शांतिपूर्ण परमाणु ठिकानों को निशाना बनाने की भी आलोचना की गई. साथ ही, इसमें गाजा पर इजरायल के फिर से शुरू हुए हमलों और वहां मानवीय मदद पहुंचाने में हो रही रुकावट पर गहरी चिंता जताई गई.

जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की गई

ब्रिक्स समूह ने कहा कि हर तरह का आतंकवाद अपराध है. किसी भी कारण से उसे सही नहीं ठहराया जा सकता. यह भी कहा गया, “हम 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हैं, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए. हम हर रूप में आतंकवाद से लड़ने के अपने संकल्प को दोहराते हैं, जिसमें सीमा पार आतंकियों की आवाजाही, आतंकवाद के लिए फंडिंग और उन्हें दिए जाने वाले सुरक्षित ठिकाने भी शामिल हैं.”

ब्रिक्स समूह के देशों ने यह भी कहा कि जो भी लोग आतंकी गतिविधियों में शामिल हैं या उन्हें समर्थन दे रहे हैं, उन्हें जिम्मेदार ठहराया जाए और कानून के दायरे में लाया जाए. साथ ही यह भी कहा गया, “हम आतंकवाद के प्रति पूरी तरह से सख्ती बरतने की अपील करते हैं और आतंकवाद के खिलाफ दोहरे रवैये को अस्वीकार करते हैं.”

Previous article बिहार के इस जिले में आज इंटरनेट बंद रहेगा, मुहर्रम जुलूस में झड़प के बाद बिगड़ा माहौल…
Next article Bihar News : भारत-नेपाल सीमा पर 2 संदिग्ध गिरफ्तार, SSB की कार्रवाई में लाखों के कैश और फोन जब्त
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel