पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमला, 8 लोगों की मौत, 35 से ज्यादा घायल

Bomb Blast in Pakistan: पाकिस्तान खैबर पख्तूनख्वा एक भीड़-भाड़ वाले इलाकों में धमाका हुआ है. विस्फोट में कई लोग मारे गए हैं. 35 से ज्यादा लोग घायल हुए है.

By Pritish Sahay | May 12, 2026 6:10 PM

Bomb Blast in Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के लक्की मारवत जिले में मंगलवार (12 मई ) को भीषण बम धमाका हुआ. इस आत्मघाती हमले में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई. आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे ऑटो रिक्शा में धमाका कर दिया. हमले में मरने वालों में दो सुरक्षा अधिकारी और एक महिला भी शामिल हैं. विस्फोट में कम से कम 35 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत नाजुक हैं. ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. पुलिस बताया कि धमाका नौरंग बाजार के फाटक चौक पर हुआ.

घायलों में कई की हालत नाजुक

धमाके में घायल हुए लोगों को पहले सराय नौरंग के तहसील मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया. कई घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बन्नू और पेशावर के अस्पतालों में रेफर किया गया है.

अस्पतालों में आपातकाल घोषित

विस्फोट के बाद क्षेत्र के अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया और सभी चिकित्सा कर्मचारियों को तत्काल ड्यूटी पर बुलाया गया है. रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता शाहदाब खान ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य के लिए एम्बुलेंस और कई टीमें घटनास्थल पर भेजी गईं.

मुख्यमंत्री ने मांगी रिपोर्ट

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री मोहम्मद सुहैल अफरीदी ने घटना की जानकारी लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक को विस्तृत रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा- हम इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं और प्रांतीय सरकार उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करेगी.

Also Read: अमेरिकी हमलों से बचाने के लिए ईरानी विमान पाकिस्तान में शिफ्ट? हुआ ये खुलासा