[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Benjamin Netanyahu : क्यों नहीं हो पा रही बेंजामिन नेतन्याहू के बेटे की शादी? वजह आई सामने

Benjamin Netanyahu : क्यों नहीं हो पा रही बेंजामिन नेतन्याहू के बेटे की शादी? वजह आई सामने

0
Benjamin Netanyahu : क्यों नहीं हो पा रही बेंजामिन नेतन्याहू के बेटे की शादी? वजह आई सामने
Benjamin Netanyahu Son Wedding

Benjamin Netanyahu : इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बेटे की शादी चर्चा में है, हालांकि इसमें अभी देरी है. दरअसल, नेतन्याहू ने अपने बेटे की शादी में देरी को ईरान के साथ चल रहे संघर्ष से जोड़ दिया है. इसके बाद उनकी कड़ी आलोचना  हो रही है. कई इजराइलियों ने इस टिप्पणी को बेतुका. गार्जियन ने इस खबर को प्रकाशित की है. बीयर शेवा में मिसाइल से क्षतिग्रस्त सोरोका अस्पताल के सामने मीडिया से बात करते हुए नेतन्याहू शादी का जिक्र किया.

बेटे की शादी को लेकर क्या बोले नेतन्याहू ?

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के मिसाइल हमले में क्षतिग्रस्त स्पताल का दौरा किया. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह समय द्वितीय विश्व युद्ध जैसा है, जब जर्मनी ने ब्रिटेन पर लगातार बमबारी की थी, लेकिन ब्रिटिश जनता का हौसला नहीं टूट पाया. नेतन्याहू ने कहा कि आज इजरायल भी ऐसे ही हालात से गुजर रहा है और हमें भी मजबूत बने रहने की जरूरत है. नेतन्याहू ने बताया कि युद्ध के कारण उन्होंने अपने बेटे की शादी फिर से टाल दी है. इस फैसले से उनकी बहू और पत्नी सारा नेतन्याहू बेहद दुखी हैं. नेतन्याहू ने कहा कि युद्ध की कीमत हर परिवार चुका रहा है और उनका परिवार भी इससे अछूता नहीं है. उन्होंने पत्नी सारा को नायक बता या और उनके साहस की सराहना की.

नेतन्याहू के बयान से इजराइल के लोग नाराज

प्रधानमंत्री नेतन्याहू की टिप्पणी को लेकर जनता में नाराजगी बढ़ चुकी है. सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी तीखी आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि वे जनता की तकलीफों के बजाय अपनी छवि को सुधारने का तरजीह  दे रहे हैं. ऐसी खबरें थीं कि नेतन्याहू बेटे की शादी के लिए छुट्टी लेने की योजना बना रहे थे, जबकि शादी सोमवार को होनी थी.

यह भी पढ़ें : Israel-Iran War : डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के आगे झुका ईरान? न्यूक्लियर डील पर हुआ एक्टिव

पहले भी नवंबर 2023 में युद्ध के कारण शादी स्थगित हो चुकी थी. नेतन्याहू की टिप्पणी पर राजनीतिक हलकों में भी आलोचना हो रही है. विपक्षी नेता गिलाद करिव ने कहा कि कई परिवार ऐसे हैं, जिनकी शादियां हमेशा के लिए रुक गईं और वे अब कभी खुशी नहीं मना पाएंगे. उन्होंने डॉक्टरों और शिक्षकों को असली नायक बताया, जो संकट के समय अपने कर्तव्य निभा रहे हैं, न कि छुट्टी की योजना बना रहे हैं.

Previous article Yogini Ekadashi 2025 पर भद्रा का साया, जानें किस समय करें पूजा
Next article शादी के 13 दिन बाद हादसे ने छीन ली जिंदगी, ससुराल जाते वक्त बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel