[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Bangladesh : शेख हसीना को बांग्लादेश में न्याय नहीं मिलेगा, पूर्व पीएम के बेटे सजीब वाजेद का आया रिएक्शन

Bangladesh : शेख हसीना को बांग्लादेश में न्याय नहीं मिलेगा, पूर्व पीएम के बेटे सजीब वाजेद का आया रिएक्शन

0
Bangladesh : शेख हसीना को बांग्लादेश में न्याय नहीं मिलेगा, पूर्व पीएम के बेटे सजीब वाजेद का आया रिएक्शन
शेख हसीना

Bangladesh : बांग्लादेश ने भारत से पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण का अनुरोध किया है. इसपर हसीना के बेटे का रिएक्शन आया है. सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर उनके बेटे सजीब वाजेद ने एक पोस्ट शेयर किया. इसमें उन्होंने बांग्लादेश के अनुरोध की आलोचना की. साथ ही कहा कि उनकी मां को बांग्लादेश में न्याय नहीं मिलेगा. सजीब का रिएक्शन विदेश मामलों के सलाहकार तौहीद हुसैन के द्वारा भारत को एक राजनयिक नोट भेजने के बाद आया.

शेख हसीना को बांग्लादेश में न्याय नहीं मिलेगा: साजिब वाजेद

शेख हसीना के बेटे साजिब वाजेद ने कहा, ” बांग्लादेश में जनता के द्वारा चुनी हुई सरकार नहीं है. मेरी मां को वहां न्याय नहीं मिलेगा. सरकार के द्वारा नियुक्त जज से न्याय की उम्मीद नहीं की जा सकती है. राजनीतिक बदला लिया जाएगा. अवामी लीग नेतृत्व पर मुकदमा चलाकर केवल टारगेट किया जा रहा है.” उन्होंने आगे कहा, ” कंगारू कोर्ट और उसके बाद (हसीना के) प्रत्यर्पण का अनुरोध ऐसे समय में किया गया है, जब सैकड़ों नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है. उन पर हत्या के जघन्य आरोप लगाए जा रहे हैं. वहां की सरकार के निर्देश पर जांच एजेंसियों काम कर रहीं हैं. हजारों लोगों को अवैध रूप से कैद किया जा रहा है. लूटपाट, तोड़फोड़ और आगजनी सहित हिंसक हमले रोज हो रहे हैं.”

यह भी पढ़ें : बांग्लादेश ने शेख हसीना के प्रत्यर्पण के लिए भारत को लिखा पत्र, MEA ने की पुष्टि, टिप्पणी से इनकार

तौहीद हुसैन ने कहा- शेख हसीना की वापसी की मांग की गई

विदेश मामलों के सलाहकार तौहीद हुसैन ने भारत को एक राजनयिक नोट भेजा है. इसमें बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना की वापसी की मांग की गई है. हुसैन ने कहा है कि हसीना पर गंभीर आरोप हैं. उन्होंने कहा, ”हमने भारत को न्यायिक प्रक्रिया के लिए उन्हें (शेख हसीना को) वापस लाने के अपने अनुरोध के बारे में सूचित कर दिया है.” भारत ने शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग करने वाले बांग्लादेश से नोट वर्बल प्राप्त होने की पुष्टि की है. हालांकि मामले पर विदेश मंत्रालय की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है.

बांग्लादेश की खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Previous article Fact Check: शमी और सानिया की तस्वीर हुई वायरल, लेकिन सच्चाई कुछ और है, जानिए क्या है पूरा मामला
Next article Health Tips: सर्दियों में अब नहीं रहेगी ब्लड प्रेशर बढ़ने की चिंता, डेली रूटीन में करें ये छोटे बदलाव
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel