[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Bangladesh News : नाहिद इस्लाम ने कहा- बांग्लादेश में हिंदू खतरे में नहीं, भारत अल्पसंख्यकों की चिंता न करे

Bangladesh News : नाहिद इस्लाम ने कहा- बांग्लादेश में हिंदू खतरे में नहीं, भारत अल्पसंख्यकों की चिंता न करे

0
Bangladesh News : नाहिद इस्लाम ने कहा- बांग्लादेश में हिंदू खतरे में नहीं, भारत अल्पसंख्यकों की चिंता न करे
Bangladesh Hindu Protest

Bangladesh News : बांग्लादेश से लगातार हिंदुओं के साथ हिंसा की खबरें आती रहीं हैं. मामले पर सूचना एवं प्रसारण सलाहकार नाहिद इस्लाम की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि भारत को बांग्लादेश के अल्पसंख्यक समुदायों के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है. एक इंटरव्यू में उन्होंने भारत-बांग्लादेश संबंध और सांप्रदायिक हिंसा पर खुलकर बात की. नाहिद ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक भी देश के नागरिक ही हैं. उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है.

नाहिद ने भारत से कहा कि वह बांग्लादेश के आंतरिक मामलों के बारे में चिंता न करे. इसके बजाय वह इस बात पर अपना ध्यान दे कि बांग्लादेश की चुनौतियों से निपटने में किस तरह मदद कर सकता है. बांग्लादेशी सरकार के बारे में गलत सूचना फैलाने के लिए भारतीय मीडिया की उन्होंने आलोचना भी की. नाहिद ने कहा कि इस तरह की चीजें दो देशों के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में बाधा पैदा करतीं हैं.

Read Also : Sheikh Hasina: कब वापस बांग्लादेश लाया जाएगा पूर्व पीएम शेख हसीना को? अपूर्वा जहांगीर ने बताया

अवामी लीग द्वारा किए गए अत्याचारों पर भारत चुप क्यों ?

इस साल जुलाई और अगस्त के दौरान बांग्लादेश में हुई हिंसा पर नाहिद ने अपना पक्ष रखा. उन्होंने मामले पर भारत से अपना रुख स्पष्ट करने को कहा. उन्होंने सवाल किया कि उस दौरान अवामी लीग द्वारा किए गए अत्याचारों पर भारत चुप क्यों नजर आया. जहां कुछ देश बांग्लादेशी लोगों के साथ खड़े हैं, वहीं भारत ने कथित तौर पर उन लोगों को शरण दी है जो इन घटनाओं के लिए जिम्मेदार हैं. अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर नाहिद ने सरकार के सक्रिय प्रयासों पर बात की. सबूत के तौर पर उन्होंने दुर्गा पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन का हवाला दिया.

Previous article Video: मिट्टी की हांडी में बना खाना खाते हैं हेमंत सोरेन, ऐसा है उनके गांव का किचन
Next article Bagaha News: त्रिवेणी संगम में स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ऑटो ट्रैक्टर से टकराई, 9 घायल
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel