[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World बांग्लादेश में सेना के ठिकानों पर ‘यासीन बाहिनी’ का अटैक, सड़कें खोदकर रास्ते किए बंद, बुलडोजर से तोड़ा कैंप

बांग्लादेश में सेना के ठिकानों पर ‘यासीन बाहिनी’ का अटैक, सड़कें खोदकर रास्ते किए बंद, बुलडोजर से तोड़ा कैंप

0
बांग्लादेश में सेना के ठिकानों पर ‘यासीन बाहिनी’ का अटैक, सड़कें खोदकर रास्ते किए बंद, बुलडोजर से तोड़ा कैंप
9 मार्च को इसी इलाके में बांग्लादेशी सेना ने भारी सर्च अभियान चलाया था. फोटो- एक्स (@@NewsNew1578).

Bangladesh Jungle Salimpur: बांग्लादेश के चिटगांव (चट्टोग्राम) जिले के जंगल सलीमपुर इलाके में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर बड़ा तनाव देखने को मिला. देर रात हथियारबंद बदमाशों ने बांग्लादेश की रैपिड एक्शन बटालियन के एक ट्रेनिंग कैंप और अन्य ढांचों पर हमला कर दिया. आरोप है कि हमलावरों ने बुलडोजर से कैंप के हिस्सों को नुकसान पहुंचाया और सुरक्षाबलों को रोकने के लिए कई जगह सड़कें भी खोद डालीं.

द बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात करीब 2 बजे चिटगांव के सीतकुंड उपजिला के जंगल सलीमपुर के अलीनगर इलाके में हुई. रैपिड एक्शन बटालियन के मुताबिक हमला पहले से सुनियोजित था और इसके पीछे ‘यासीन बाहिनी’ नाम का हथियारबंद गिरोह शामिल था. घटना के बाद आरएबी, पुलिस और आर्म्ड पुलिस बटालियन ने संयुक्त अभियान चलाया, जिसमें कई लोगों को हिरासत में लिया गया.

RAB बोला- कैंप को निशाना बनाकर की गई फायरिंग

प्रथम आलो की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश आरएबी-7 के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल हाफिजुर रहमान ने बताया कि बदमाशों ने अचानक कैंप को निशाना बनाकर गोलीबारी शुरू कर दी. उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा में जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की. उनके मुताबिक हमलावरों ने अतिरिक्त सुरक्षाबलों को मौके तक पहुंचने से रोकने के लिए कम से कम जगह सड़कें और पुलिया खोद डाली थीं. रहमान ने बताया कि तमाम बाधाओं के बावजूद कानून-व्यवस्था बलों ने 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पा लिया. बांग्लादेश ट्रिब्यून के अनुसार, हालांकि कई हमलावर भागने में सफल रहे, लेकिन 15 लोगों को हिरासत में लिया गया.

लंबे समय से अपराधियों का गढ़ रहा है जंगल सलीमपुर

जंगल सलीमपुर को लंबे समय से हथियारबंद गिरोहों और जमीन कब्जाने वाले समूहों का मजबूत ठिकाना माना जाता रहा है. जिला प्रशासन के अनुसार इस इलाके में करीब 3,100 एकड़ सरकारी जमीन मौजूद है. वर्षों से यहां आपराधिक गिरोहों का प्रभाव बना हुआ है. इसी इलाके को काबू में करने के लिए बांग्लादेश सरकार लंबे समय से कोशिश कर रही है. 2017 और 2022 में भी इलाके को खाली कराने की कोशिशें की गई थीं, लेकिन स्थानीय विरोध और अन्य बाधाओं की वजह से वे अभियान सफल नहीं हो पाए थे.

ये भी पढ़ें:- Quad Summit 2025: ‘सिर्फ चर्चा नहीं, अब कार्रवाई करेगा क्वॉड’, भारत दौरे पर बोले मार्को रुबियो

मार्च में भी चला था बड़ा अभियान

इसी साल 9 मार्च को सेना, आरएबी, पुलिस और बीजीबी के करीब 3,200 जवानों ने इलाके में संयुक्त अभियान चलाया था. उस दौरान भी अलीनगर में प्रवेश से पहले सड़क पर एक ट्रक खड़ा कर रास्ता रोक दिया गया था. बाद में सुरक्षाबलों ने ट्रक हटाया, लेकिन कुछ दूरी आगे बढ़ने पर पता चला कि सड़क की पुलिया तोड़ दी गई थी. हालांकि अभियान के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके पर नियंत्रण स्थापित कर लिया था. 

इसके बाद वहां आरएबी और पुलिस के दो ट्रेनिंग सेंटर तथा कैंप बनाने की योजना शुरू की गई थी. अधिकारियों के मुताबिक ताजा हमला उसी निर्माणाधीन कैंप को निशाना बनाकर किया गया.

ये भी पढ़ें:- भारत और नेपाल के बीच चाय पर हुज्जत, क्या दार्जिलिंग ब्रांड पर खड़ा हुआ संकट? जानें पूरा मामला

यासीन और रोकन अब भी फरार

कानून-व्यवस्था एजेंसियों के अनुसार मार्च अभियान में 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन ‘यासीन बाहिनी’ के सरगना मोहम्मद यासीन और ‘रोकन बाहिनी’ के नेता रोकन उद्दीन अब भी फरार हैं. मोहम्मद यासीन ही यासीन बाहिनी का मुखिया है. यह चटगांव का एक क्रिमिनल गैंग है. 2021 में बांग्लादेश सरकार ने इसे आतंकी ग्रुप घोषित किया है. इन अपराधियों के पास मॉडर्न हथियार हैं. आरएबी का दावा है कि जंगल सलीमपुर में सक्रिय यासीन गिरोह में करीब 200 से 250 सदस्य शामिल हैं.

Previous article जामताड़ा: मिहिजाम लूटकांड का खुलासा, देशी पिस्तौल और लूटा गया मोबाइल बरामद
Next article संशोधित ।। यह खबर लगाना है।। बीरभूम में व्यवसायी की नृशंस हत्या, जांच में जुटी पुलिस तृणमूल पर अभियोग, तीन गिरफ्तार
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel