[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World हाथ में कलावा देखा और भीड़ ने कर दिया हमला, बांग्लादेश में RAW एजेंट बोलकर एक और हिंदू पर हिंसा

हाथ में कलावा देखा और भीड़ ने कर दिया हमला, बांग्लादेश में RAW एजेंट बोलकर एक और हिंदू पर हिंसा

0
हाथ में कलावा देखा और भीड़ ने कर दिया हमला, बांग्लादेश में RAW एजेंट बोलकर एक और हिंदू पर हिंसा
बांग्लादेश में लाल धागा पहने एक हिंदू रिक्शा चालक पर भीड़ ने हमला किया. फोटो- स्क्रीनग्रैब.

Bangladesh Hindu rickshaw puller assaulted: बांग्लादेश में एक हिंदू व्यक्ति दीपु चंद्र दास की नृशंस हत्या के अभी मुश्किल से 72 घंटे ही बीते हैं. इसी बीच बांग्लादेश की कट्टर जनता की एक और हिंदू युवक पर हमले की एक और घटना सामने आई है. स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार को खुलना डिवीजन के झेनाइदह जिले में एक हिंदू रिक्शा चालक पर भीड़ ने हमला किया. पीड़ित की पहचान गोविंद बिस्वास के रूप में हुई है. बताया गया कि कुछ लोगों ने उसकी कलाई पर बंधा लाल पवित्र धागा (कलावा) देख लिया, जो आमतौर पर हिंदू पहनते हैं. इसके बाद उस पर हमला कर दिया गया. अधिकारियों के मुताबिक उसके गले और सीने में चोटें आईं हैं. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, कुछ लोगों ने अफवाह फैलाई कि गोविंद बिस्वास का संबंध भारत की खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) से है. इसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और उसने बिस्वास की पिटाई कर दी. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में, बिस्वास को पुलिस की हिरासत में ले जाते समय यह कहते हुए देखा जा सकता है कि वह एक रिक्शा चालक है. वह खुद को रिहा किए जाने की मांग कर रहा था. इसके बाद उसे झेनाइदह सदर पुलिस थाने में बंद कर दिया गया. गोविंद को झेनाइदह जिला नगरपालिका के गेट के पास बिस्वास को पीटा गया और फिर पुलिस के हवाले कर दिया गया. बाद में अधिकारियों ने बताया कि मारपीट की वजह से उसके गले और सीने में चोटें आईं हैं.

भीड़ में शामिल व्यक्ति ने पुलिस से छुड़ाने की कोशिश की 

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति खुलेआम पुलिसकर्मियों की हिरासत से गोविंद बिस्वास को छुड़ाने की कोशिश करता है. लेकिन वह खुद को रिक्शा चालक बता रहा. बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हिंसा की घटनाओं की लगातार बिगड़ती स्थिति में यह एक और इजाफा है. बांग्लादेश में लगातार कानून-व्यवस्था की बेहद खराब होती जा रही है.

थाने के भीतर का वीडियो और आरोप 

वहीं इस वीडियो के बाद एक और वीडियो सामने आया, जिसमें पुलिस थाने के अंदर एक अनजानी आवाज यह दावा करती सुनाई देती है कि बिस्वास के मोबाइल फोन में भारतीय रिजर्व बैंक से जुड़े कई व्हाट्सऐप लेनदेन दिख रहे हैं और उसे भारत से किसी व्यक्ति का कॉल आया था. रिपोर्ट के मुताबिक, बिस्वास ने पुलिस को बताया कि कॉल करने वाला व्यक्ति उसका परिचित है. कॉल करने वाले की पहचान आकाश के रूप में हुई है.

भारत में कुछ दिन रह चुका है गोविंद

झेनाइदह सदर पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी ने बिस्वास की हिरासत की पुष्टि की. अधिकारियों ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह कई वर्षों तक भारत में रह चुका है. पुलिस उसके किसी भारतीय एजेंसी से संभावित संबंधों के आरोपों की जांच कर रही है. यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमलों को लेकर चिंता बढ़ रही है. 18 दिसंबर को मैमनसिंह में दीपु चंद्र दास की पीट-पीटकर हत्या (मॉब लिंचिंग) कर दी गई थी. उसे पैगंबर मोहम्मद का अपमान करने के आरोप में मार दिया गया, फिर पेड़ से बांधकर आग लगा दी गई. हालांकि दीपु की ओर से ऐसे किसी कमेंट का सबूत सामने नहीं आया. पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है.

ये भी पढ़ें:-

पाकिस्तान में सियासी बवाल, इमरान खान ने कर दिया बड़ा ऐलान, आधी रात मुनीर सेना हुई तैनात

दुनिया का सबसे ठंडा शहर! जहां केला बन जाता है हथौड़ा, बाहर निकलने से पहले लोग पहनते हैं 10 किलो कपड़े

बांग्लादेश में भीड़ ने BNP नेता के घर में लगाई आग, 7 साल की बच्ची जलकर हुई मौत, दो बेटियां गंभीर रूप से घायल

Previous article Bihar Ka Mausam: बिहार में कड़ाके की ठंड, 4 दिनों से धूप गायब, इन जिलों में Cold Day का ऑरेंज अलर्ट, गया में पारा 8°C तक लुढ़का
Next article Numerology Horoscope Today: आज 22 दिसंबर को किसका चमकेगा भाग्य, जानें 1 से 9 का अंक ज्योतिष
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel