[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World बांग्लादेश चुनाव : मतदान का दिन ईद जैसा, युवा वोटर उत्साहित

बांग्लादेश चुनाव : मतदान का दिन ईद जैसा, युवा वोटर उत्साहित

0
बांग्लादेश चुनाव : मतदान का दिन ईद जैसा, युवा वोटर उत्साहित
मतदान केंद्र पर मौजूद वोटर (Photo: PTI)

Bangladesh Election : बांग्लादेश के अहम आम चुनाव के लिए गुरुवार सुबह से वोटिंग जारी है. लोग मतदान को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं. एक वीडियो न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक्स पर शेयर किया है. इस वीडियो में एक वोटर मतदान करने के बाद अपनी बात रखता दिख रहा है. वोट डालने के बाद वह कहता है–इस सेंटर का मैं पहला वोटर हूं. मैं लकी हूं. हमारे लिए मतदान का दिन ईद जैसा है. हम सभी बहुत खुश हैं. देखें वीडियो.

शाम 4:30 बजे तक होगा मतदान

यह चुनाव अगस्त 2024 में देशभर में हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद हो रहा है. देश भर में 300 में से 299 संसदीय सीट पर मतदान सुबह 7:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) शुरू हुआ और शाम 4:30 बजे तक जारी रहेगा. मतदान खत्म होने के तुरंत बाद मतों की गिनती शुरू होने की संभावना है. एक उम्मीदवार की मौत होने के कारण एक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान रद्द कर दिया गया है.

अवामी लीग के चुनाव लड़ने पर रोक

बांग्लादेश में एक जटिल 84 सूत्री सुधार पैकेज पर जनमत संग्रह के साथ-साथ आम चुनाव हो रहे हैं. मुख्य मुकाबला बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) और उसके पूर्व सहयोगी जमात-ए-इस्लामी के बीच है. मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने शेख हसीना की अवामी लीग को पिछले साल भंग कर दिया था और पार्टी के चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी थी.

लगभग 10 लाख सुरक्षाकर्मियों की तैनाती

निर्वाचन आयोग ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं. लगभग 10 लाख सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की है जो देश के चुनावी इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी तैनाती है. कुल 50 राजनीतिक दलों के 1,755 उम्मीदवार और 273 निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. बीएनपी ने सबसे अधिक 291 उम्मीदवार उतारे हैं. चुनाव में 83 महिला उम्मीदवार हैं.

यह भी पढ़ें : बांग्लादेश चुनाव के बीच हाथ-पैर बांधकर हिंदू युवक की बेरहमी से हत्या

45 देशों और संगठनों के प्रतिनिधि रख रहे हैं चुनाव पर नजर

यूनुस ने कहा है कि वह शीघ्र ही सत्ता निर्वाचित सरकार को सौंप देंगे. उन्होंने राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों और संबंधित पक्षों से मतदान के दिन संयम, सहिष्णुता और लोकतांत्रिक व्यवहार बनाए रखने की अपील की है. मतदान की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संबोधन में मुख्य चुनाव आयुक्त ए एम एम नासिरुद्दीन ने मतदाताओं से बिना डरे मतदान करने की अपील की. उन्होंने राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों और मतदाताओं से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि 45 देशों और संगठनों के प्रतिनिधि चुनावों पर नजर रख रहे हैं, जिनमें चुनाव प्रबंधन निकाय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं शामिल हैं.

Previous article मंईयां सम्मान के लाभुकों को जल्द मिलेगा पैसा, देने की तैयारी में सरकार
Next article बुढ़ापे में सुखी रहना है तो जवानी में ही कर लें ये काम, कभी नहीं होना पड़ेगा परेशान
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel