[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World बांग्लादेश चुनाव: सोमवार को PM पद की शपथ ले सकते हैं तारिक रहमान, नई कैबिनेट भी संभालेगी कार्यभार

बांग्लादेश चुनाव: सोमवार को PM पद की शपथ ले सकते हैं तारिक रहमान, नई कैबिनेट भी संभालेगी कार्यभार

0
बांग्लादेश चुनाव: सोमवार को PM पद की शपथ ले सकते हैं तारिक रहमान, नई कैबिनेट भी संभालेगी कार्यभार
बीएनपी के चयरपर्सन तारिक रहमान.

Tarique Rahman: बांग्लादेश में हुए आम चुनाव के नतीजे पूरी तरह साफ हो गए हैं और अब वहां नई सरकार बनने की तैयारी जोरों पर है. 12 फरवरी (गुरुवार) को हुए ऐतिहासिक चुनावों में तारिक रहमान की अगुवाई वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने एकतरफा जीत हासिल की है.

सोमवार या मंगलवार को हो सकता है शपथ ग्रहण

द डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, मोहम्मद यूनुस की लीडरशिप वाली अंतरिम सरकार अब जल्द से जल्द पावर नई सरकार को सौंपना चाहती है. इसके लिए सोमवार या मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह (Swearing-in ceremony) हो सकता है. कैबिनेट सचिव शेख अब्दुर राशिद ने हालांकि कोई फिक्स तारीख तो नहीं बताई, लेकिन एक दूसरे अधिकारी ने बताया कि तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. प्रथम आलो अखबार के अनुसार, उसी दिन नए सांसद, प्रधानमंत्री और उनके कैबिनेट मंत्री शपथ ले सकते हैं.

मोहम्मद यूनुस ने दी तारिक रहमान को बधाई

अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस ने तारिक रहमान को उनकी शानदार जीत पर मैसेज भेजा है. द डेली स्टार के अनुसार, यूनुस ने कहा कि यह जीत लोकतंत्र के लिए एक बड़ा मील का पत्थर है. उन्होंने तारिक के पिता जियाउर रहमान और उनकी मां खालिदा जिया के योगदान को भी याद किया और उम्मीद जताई कि उनके आदर्श तारिक का मार्गदर्शन करेंगे.

पीएम मोदी का मैसेज और BNP का रिस्पॉन्स

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर तारिक रहमान को जीत की बधाई दी. पीएम मोदी ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक और प्रोग्रेसिव बांग्लादेश के साथ खड़ा है और दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करने के लिए तैयार है.

इसके जवाब में BNP ने पीएम मोदी का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा कि वे भारत के साथ मिलकर काम करने को लेकर काफी पॉजिटिव हैं. पार्टी ने कहा कि यह जीत बांग्लादेश के लोगों के भरोसे की जीत है और वे भारत के साथ आपसी सम्मान और शांति के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं.

2026 चुनाव के मुख्य पॉइंट्स:

  • चुनाव की तारीख: 12 फरवरी 2026 को वोटिंग हुई थी.
  • नतीजे: 299 सीटों में से BNP गठबंधन ने 212 सीटें जीतकर भारी बहुमत हासिल किया.
  • वोटिंग पर्सेंटेज: लगभग 59% लोगों ने वोट डाले.
  • विपक्ष: जमात-ए-इस्लामी गठबंधन मुख्य विपक्षी दल बनकर उभरा है.
  • बदलाव: 2024 के विरोध प्रदर्शनों और शेख हसीना के हटने के बाद यह पहला चुनाव था.

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश चुनाव: भारत के ‘दुश्मन’ अब बनेंगे सांसद, आतंकी साजिश के थे आरोप

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश चुनाव: BJP जीती एक सीट, पंजा, साइकल, हाथी और लालटेन खस्ता हाल

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel