[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World बांग्लादेश चुनाव: पीएम पद के दावेदार तारिक रहमान ने डाला वोट, बोले- BNP की जीत पक्की

बांग्लादेश चुनाव: पीएम पद के दावेदार तारिक रहमान ने डाला वोट, बोले- BNP की जीत पक्की

0
बांग्लादेश चुनाव: पीएम पद के दावेदार तारिक रहमान ने डाला वोट, बोले- BNP की जीत पक्की
BNP के चेयरमैन तारिक रहमान. इमेज सोर्स- एएनआई.

Bangladesh Election 2026: बांग्लादेश में आज 12 फरवरी 2026 को 13वें संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है. यह चुनाव देश के इतिहास में एक बड़ा मोड़ माना जा रहा है. बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के चेयरमैन और पीएम पद के दावेदार तारिक रहमान ने गुरुवार सुबह गुलशान मॉडल हाई स्कूल में अपना वोट डाला. वोट डालने के बाद उन्होंने कॉन्फिडेंस के साथ कहा कि इस बार BNP की जीत तय है.

‘लॉ एंड ऑर्डर सुधारना हमारा पहला काम’

वोट डालने के तुरंत बाद मीडिया से बात करते हुए तारिक रहमान ने अपने विजन को साफ किया. उन्होंने कहा कि अगर हम सरकार बनाते हैं, तो हमारी सबसे पहली प्राथमिकता देश की कानून-व्यवस्था (‘लॉ एंड ऑर्डर) को सुधारना होगी, ताकि आम जनता खुद को सुरक्षित महसूस कर सके.

रहमान ने सोशल मीडिया पर भी लोगों से अपील की कि वे घरों से बाहर निकलें और त्योहार जैसे माहौल में शांति से वोट करें. उन्होंने कहा कि आप जिसे सही समझते हैं उसे वोट दें और देश की सत्ता में अपनी हिस्सेदारी तय करें.

क्या है 13वें चुनाव का गणित?

अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, इस चुनाव के कुछ जरूरी आंकड़े इस प्रकार हैं:

जानकारीआंकड़े
कुल वोटर्सकरीब 12.7 करोड़
युवा वोटर्स (18-37 साल)कुल वोटर्स के लगभग आधे
पहली बार वोट देने वाले45.7 लाख
कुल उम्मीदवार1,981 (249 निर्दलीय समेत)
शामिल पार्टियां51 पार्टियां (अवामी लीग को छोड़कर)

क्यों खास है इस बार का मुकाबला?

इस बार का चुनाव कई मायनों में ऐतिहासिक है:

बेगमों की जंग का अंत: पूर्व पीएम खालिदा जिया के निधन और शेख हसीना की पार्टी ‘अवामी लीग’ पर बैन लगने के बाद, इसे दशकों से चली आ रही ‘बैटल ऑफ बेगम्स’ के अंत के रूप में देखा जा रहा है.

तारिक रहमान की वापसी: खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान ने 9 जनवरी को पार्टी की कमान संभाली थी. वे 17 साल के निर्वासन (exile) के बाद पिछले साल दिसंबर में लंदन से बांग्लादेश लौटे हैं.

नया चेहरा: द डेली स्टार के मुताबिक, जमात-ए-इस्लामी के अमीर शफीकुर रहमान, नेशनल सिटीजन पार्टी (NCP) के नाहिद इस्लाम और BNP के मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर जैसे बड़े नेताओं ने भी सुबह-सुबह अपने वोट डाल दिए हैं.

जनमत संग्रह (रेफरेंडम) भी साथ-साथ

इस बार सिर्फ सांसद ही नहीं चुने जा रहे, बल्कि देश में ‘नेशनल चार्टर 2025’ पर जनमत संग्रह भी हो रहा है. यह चार्टर अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस ने तैयार किया है, जो देश के भविष्य के शासन की नींव रखेगा. द डेली स्टार के मुताबिक, 299 सीटों पर वोटिंग सुबह 7:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिना किसी ब्रेक के चलेगी.

क्या हैं जनता के मुद्दे?

इस बार चुनाव में कोई हवा-हवाई बातें नहीं, बल्कि जमीन से जुड़े मुद्दे हावी हैं. बांग्लादेशी वोटर्स के लिए भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक विकास सबसे बड़े मुद्दे हैं. चुनाव आयोग के अनुसार, वोटों की गिनती आज शाम 4 बजे से शुरू हो जाएगी और कल यानी 13 फरवरी की सुबह तक फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे.

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश चुनाव : मतदान का दिन ईद जैसा, युवा वोटर उत्साहित

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश चुनाव: जमात चीफ बोले- ‘भारत हमारा सबसे करीबी पड़ोसी, हम दुश्मनी नहीं दोस्ती चाहते हैं’

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel