बलूचिस्तान के 12 स्थानों पर BLA का हमला, 10 सैनिकों की मौत, 70 लड़ाके मारे गए

Balochistan BLA Attack: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 12 अलग-अलग स्थानों पर बलूचिस्तान मुक्ति सेना (Balochistan Liberation Army) ने हमला किया. जिसमें 10 सैनिकों की मौत हो गई. जबकि सुरक्षाबलों की कार्रवाई में कम से कम 70 उग्रवादी मारे गए.

By ArbindKumar Mishra | January 31, 2026 9:20 PM

Balochistan BLA Attack: पाकिस्तान सेना ने दावा किया है कि सुरक्षाबलों के की कार्रवाई में कम से कम 108 उग्रवादी मारे गए. हालांकि बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अब तक 70 उग्रवादी मारे गए हैं. शुक्रवार रात को शुरू हुआ यह अभियान शनिवार शाम भी जारी रहा. इस दौरान 10 सुरक्षाकर्मी भी मारे गए.

उग्रवादियों ने सुरक्षा बल और आम लोगों को बनाया निशाना

बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने कहा, शुक्रवार और शनिवार की रात उग्रवादियों ने पुलिस, सीमावर्ती बल और आम नागरिकों को निशाना बनाया. जियो न्यूज के साथ बातचीत में संघीय सूचना मंत्री अताउल्लाह ने 10 सुरक्षाकर्मियों की मौत की पुष्टि की. उन्होंने बताया- जब उग्रवादियों ने ठिकानों पर हमला किया, तो सुरक्षाबल सतर्क थे और उन्होंने इन हमलों को सफलतापूर्वक विफल कर दिया, जिससे उग्रवादी भागने पर मजबूर हो गए.

बीएलए ने एक ही परिवार के पांच सदस्यों को मार डाला

तरार ने बताया कि ग्वादर में, बीएलए से जुड़े उग्रवादियों ने एक महिला और तीन बच्चों सहित एक ही परिवार के पांच सदस्यों को मार डाला.