[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World जान बचाने की कोशिश! अजरबैजान एयरलाइन्स के प्लेन के अंदर का भयावह वीडियो आया सामने

जान बचाने की कोशिश! अजरबैजान एयरलाइन्स के प्लेन के अंदर का भयावह वीडियो आया सामने

0
जान बचाने की कोशिश! अजरबैजान एयरलाइन्स के प्लेन के अंदर का भयावह वीडियो आया सामने
अजरबैजान एयरलाइन्स के प्लेन क्रैश की तस्वीर

Azerbaijan Plane Crashes Video : कजाखस्तान में अकताऊ शहर के नजदीक अजरबैजान एयरलाइन्स का प्लेन क्रैश हो गया. इसमें 38 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक वीडियो बहुत ही भयावह है जिसे प्लेन के अंदर शूट किया गया. इसमें नजर आ रहा है- सीटें टूटी हुई है. सामन बिखरे हुए हैं. लोग खुद को घसीट रहे हैं और बचने का प्रयास कर रहे हैं. इमरजेंसी लैंडिंग के बाद प्लेन में आग लगता नजर आया. ये दो हिस्सों में बंट गया. हादसे के बाद का मंजर खौफनाक था. दूर तक यात्रियों के शव बिखरे नजर आए. घायल मदद के लिए चिल्लाते दिखे.

अजरबैजान के प्लेन क्रैश के वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अजरबैजान एयरलाइंस का पैसेंजर प्लेन क्रैश हुआ. 29 लोग बचने में कामयाब रहे. सर्वाइवर यात्री ने एक वीडियो शूट किया. वीडियो में केबिन के अंदर की बुरी हालत नजर आ रही है. लोग विमान में यहां-वहां बुरी हालत में खुद को बचाने की कोशिश करते दिख रहे हैं. सारा सामान यहां-वहां बिखरा हुआ है.

ये भी पढ़ें : अजरबैजान एयरलाइंस का विमान इस कारण से हुआ दुर्घटनाग्रस्त, मरने वालों की संख्या बढ़कर 38 हुई

रूस की समाचार एजेंसी ‘इंटरफैक्स’ के अनुसार, डिप्टी पीएम कनात बोजुम्बायेव ने अजरबैजान के अधिकारियों के साथ बैठक की. इसके बाद मामले को लेकर ताजा अपडेट दिया. पहले खबर आई कि विमान में सवार 67 लोगों में से 32 लोग बच गए हैं. इसके बाद बताया गया कि 38 लोगों की मौत हो गई. अजरबैजान एयरलाइन्स ने पहले कहा था कि उसके ‘द एंब्रेयर’ 190 विमान को इमरजेंसी कंडीशन में शहर से तीन किलोमीटर दूर उतरना पड़ा. प्लेन ने अजरबैजान की राजधानी बाकू से रूस के शहर ग्रोंजी के लिए उड़ान भरी थी.

https://www.youtube.com/watch?v=lBmbIY0MFRs

कैसे अजरबैजान एयरलाइन्स का प्लेन हुआ क्रैश?

रसिया फेडरल एयर ट्रांसपोर्ट एजेंसी की ओर से बताया गया कि शुरुआती सूचना से पता चलता है कि विमान से एक पक्षी टकराया. इसके बाद पायलट ने प्लेन को अकताऊ की ओर मोड़ने का फैसला किया. प्लेन को इमरजेंसी कंडीशन में उतारना पड़ा. ऑनलाइन वायरल वीडियो में विमान को तेजी से जमीन पर गिरते और उसमें आग लगते देखा जा सकता है. एक दूसरे वीडियो में प्लेन का पिछला हिस्सा पंखों से अलग होते हुए और बाकी हिस्सा घास में उल्टा पड़ा हुआ दिखा.

Previous article Aaj Ka Panchang 26 December 2024: कोई भी कार्य करने से पहले जानें आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त और अशुभ समय
Next article IND vs AUS: “ये जुर्रत है…” सैम कोंस्टास ने बुमराह की गेंदों को बनाया मजाक, हैरान इरफान पठान ने बताया दुस्साहस 
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel