[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World सिडनी की मस्जिद में ऑस्ट्रेलियाई PM के सामने लगे ‘गो बैक’ के नारे, बीच में छोड़नी पड़ी ईद की नमाज

सिडनी की मस्जिद में ऑस्ट्रेलियाई PM के सामने लगे ‘गो बैक’ के नारे, बीच में छोड़नी पड़ी ईद की नमाज

0
सिडनी की मस्जिद में ऑस्ट्रेलियाई PM के सामने लगे ‘गो बैक’ के नारे, बीच में छोड़नी पड़ी ईद की नमाज
तस्वीर में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज. इमेज सोर्स- @ani_digital

PM Albanese: प्रधानमंत्री अल्बनीज अपने गृह मंत्री टोनी बर्क के साथ सिडनी की मशहूर लकेम्बा मस्जिद पहुंचे थे. वे यहां मुस्लिम समुदाय के साथ एकजुटता दिखाने और ईद की मुबारकबाद देने आए थे. लेकिन जैसे ही मस्जिद के एक नेता ने भाषण शुरू किया, वहां मौजूद लोगों ने PM को घेर लिया. भीड़ ने उन्हें ‘नरसंहार का समर्थक’ बताते हुए ‘यहां से चले जाओ’ (Get out of here) के नारे लगाए. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग ‘अल्लाह-हू-अकबर’ के नारे लगाते और गुस्से में चिल्लाते नजर आ रहे हैं.

पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप 

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, एक व्यक्ति ने चिल्लाकर कहा कि वह यहां क्यों आया है? इसे बाहर निकालो, यह शर्मनाक है. विरोध इतना तेज था कि PM अल्बनीज को मस्जिद की सीढ़ियों पर जमा भीड़ से बचकर पिछले दरवाजे से तेजी से निकलना पड़ा. इस दौरान पुलिस ने प्रधानमंत्री पर चिल्लाने वाले एक व्यक्ति को पकड़ा, हालांकि बाद में उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया.

गाजा जंग और कड़े कानूनों को लेकर बढ़ा गुस्सा

ऑस्ट्रेलियाई मुस्लिम समुदाय में सरकार की गाजा नीति को लेकर काफी समय से नाराजगी है. प्रधानमंत्री ने बाद में मीडिया से कहा कि कुछ लोगों के विरोध के बावजूद 30 हजार की भीड़ में उनका स्वागत सकारात्मक रहा. उन्होंने संकेत दिया कि यह विरोध हाल ही में ‘हिज्ब उत-तहरीर’ जैसे संगठनों पर लगाए गए प्रतिबंधों की वजह से हो सकता है. बता दें कि दिसंबर 2024 में सिडनी के ‘बॉन्डी बीच’ पर हुए नरसंहार के बाद सरकार ने कट्टरपंथी समूहों पर नकेल कसने के लिए नए कानून बनाए हैं.

ये भी पढ़ें: ट्रंप ने कही ऐसी बात, बुरी तरह असहज हुईं जापानी पीएम, ईरान युद्ध की चर्चा में उभारा 85 साल पुराना दर्द

बॉन्डी बीच’ की घटना ने देश का माहौल बदल दिया

पिछले साल दिसंबर में बॉन्डी बीच पर एक यहूदी कार्यक्रम के दौरान गोलीबारी हुई थी, जिसमें 15 लोगों की जान चली गई थी. जांच में सामने आया था कि हमलावर इस्लामिक स्टेट (IS) की विचारधारा से प्रभावित थे.

इस घटना के बाद से ही ऑस्ट्रेलिया में यहूदी और मुस्लिम समुदायों के बीच तनाव चरम पर है. मस्जिद का संचालन करने वाली ‘लेबनीज मुस्लिम एसोसिएशन’ ने PM को बुलाने के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि सरकार से बातचीत करना जरूरी है, ताकि समुदाय की आवाज सीधे उन तक पहुंच सके.

ये भी पढ़ें: ताइवान पर हमला करेगा चीन? ड्रैगन बोला- ‘झूठ फैला रहा है अमेरिका’, जानें पूरा मामला

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel