[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World इराक में अमेरिकी एंबेसी पर हमला, हैलीपैड पर बरसी मिसाइल, उठा आग का गुबार

इराक में अमेरिकी एंबेसी पर हमला, हैलीपैड पर बरसी मिसाइल, उठा आग का गुबार

0
इराक में अमेरिकी एंबेसी पर हमला, हैलीपैड पर बरसी मिसाइल, उठा आग का गुबार
हमले के बाद धू-धूकर जला हेलीपैड. फोटो- एक्स.

US Embassy Attacked: ईरान युद्ध के बीच अमेरिका के सैन्य ठिकानों के साथ-साथ उसके राजनयिक प्रतिष्ठान भी हमलों की जद में आते दिखाई दे रहे हैं. शनिवार को इराक की राजधानी बगदाद में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाकर बड़ा हमला किया गया. यह दूतावास शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके ग्रीन जोन में स्थित है. इराकी अधिकारियों के मुताबिक, हमलावरों ने एक मिसाइल दागी जो दूतावास परिसर के अंदर बने हेलिपैड के पास आकर गिरी.

हमले के तुरंत बाद दूतावास परिसर से काला धुआं उठता देखा गया, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, दूतावास में लगे रडार सिस्टम को भी एक आत्मघाती ड्रोन से निशाना बनाने की कोशिश की गई.

सोशल मीडिया पर सामने आए कई वीडियो में दूतावास के अंदर से घना धुआं उठता हुआ दिखाई दे रहा है. हालांकि अमेरिका की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि इस हमले में कोई हताहत हुआ है या परिसर को कितना नुकसान पहुंचा है. एहतियात के तौर पर सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

पहले भी निशाना बन चुका है अमेरिकी दूतावास

दुनिया में अमेरिका के सबसे बड़े राजनयिक परिसरों में गिने जाने वाला यह दूतावास पहले भी कई बार हमलों का निशाना बन चुका है. बीते वर्षों में ईरान समर्थित मिलिशिया समूह यहां रॉकेट और ड्रोन हमले कर चुके हैं. फिलहाल बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास की ओर से इस ताजा हमले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है.

यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब दूतावास ने शुक्रवार को इराक के लिए सुरक्षा चेतावनी को फिर से लेवल-4 तक बढ़ा दिया था. रिपोर्टों में कहा गया है कि ईरान और उससे जुड़े मिलिशिया गुट अमेरिकी हितों को निशाना बना सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- अफगानिस्तान का दावा: पाकिस्तान में किए ड्रोन हमले, इस्लामाबाद में ‘हमजा’ और कोहाट सैन्य किला उड़े

यूएस सैनिकों की जानकारी देने पर घोषित हुआ ईनाम

इससे पहले, इराकी संगठन इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने अमेरिकी सेना और खुफिया एजेंसियों के कर्मियों के बारे में जानकारी देने पर 150 मिलियन इराकी दीनार (95 लाख रुपये) इनाम घोषित किया. यह इनाम इराकियों और वहां रह रहे विदेशी नागरिकों के लिए भी है. संगठन ने यह भी दावा किया था कि उसने एक अमेरिकी विमान KC-135 को मार गिराया है. हालांकि, अमेरिकी सेना ने कहा कि उसका एयर रिफ्यूलर तकनीकी कारण से गिरा. इस घटना में 6 यूएस सैनिकों की मौत हो गई.

दुबई पर भी हुआ हमला

इसके अलावा, ईरान दुबई को अब भी लगातार निशाना बना रहा है. दुबई मिडिया ऑफिस ने शनिवार को बताया कि एक हवाई हमले को सफलतापूर्वक रोक दिए जाने के बाद उसके मलबे का कुछ हिस्सा दुबई के मध्य इलाके में स्थित एक इमारत के बाहरी हिस्से पर गिर गया. मीडिया कार्यालय के अनुसार इस घटना में न तो कहीं आग लगी और न ही किसी के घायल होने की सूचना है.

फिलहाल स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में बताया गया है. हालांकि, प्रशासन ने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह हमला मिसाइल से किया गया था या ड्रोन के जरिए. दुबई में यह बीते 24 घंटे में दूसरा हमला हुआ है.

ये भी पढ़ें:- भारत और दुनिया के सामने गिड़गिड़ा रहा US, ईरानी विदेश मंत्री ने ट्रंप प्रशासन पर कसा तंज

Previous article पाई डे 2026: गूगल डूडल ने दिखाया मैथ्स का जादू
Next article शंघाई के लिए बिहार के इन 4 जिलों से 29 मार्च से शुरु होगी फ्लाइट सेवा, जानिए किराया
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel