[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World आर्टेमिस-2 ने रचा इतिहास, तोड़ा अपोलो-13 के दूरी का 50 साल पुराना रिकॉर्ड

आर्टेमिस-2 ने रचा इतिहास, तोड़ा अपोलो-13 के दूरी का 50 साल पुराना रिकॉर्ड

0
आर्टेमिस-2 ने रचा इतिहास, तोड़ा अपोलो-13 के दूरी का 50 साल पुराना रिकॉर्ड
नासा का आर्टेमिस-2 मिशन, फोटो- पीटीआई

Artemis 2 Mission: नासा का आर्टेमिस-2 मिशन चंद्रमा के पिछले हिस्से से निकलकर पृथ्वी की ओर वापस लौट गया है. इस मिशन ने चंद्रमा की ओर उड़ाने के दौरान पृथ्वी से सबसे दूर तक जाने वाले मानव बनने का नया रिकॉर्ड भी बना दिया है. करीब सात घंटे के इस मिशन ने चांद की दूसरी तरफ के ऐसे दृश्य दिखाए जो इससे पहले कभी नहीं देखे गये थे.

अपोलो 13 का रिकॉर्ड टूटा

साल 1970 में अपोलो 13 मिशन ने 400,171 किलोमीटर की दूरी तय की थी, लेकिन आर्टेमिस-2 मिशन ने इसे पार कर नया रिकॉर्ड बना दिया है. आर्टेमिस चंद्रमा के सुदूर भाग पर 252,756 मील (लगभग 406,771 किलोमीटर) की दूरी तय कर रीड, विक्टर, क्रिस्टीना और जेरेमी अब तक के इतिहास में किसी भी इंसान से सबसे अधिक पृथ्वी से दूर पहुंचे हैं.

अंतरिक्ष यात्री टीम

मिशन में तीन अमेरिकी और एक कनाडाई अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं. कनाडाई अंतरिक्ष यात्री जेरेमी हैनसेन ने कहा- बिना किसी उपकरण के आंखों से चंद्रमा देखना सबसे अलग अनुभव है. उन्होंने कहा कि अगली पीढ़ी को इसे जल्द तोड़ना चाहिए.

आर्टेमिस 2 मिशन

  • आर्टेमिस -2 मिशन को नासा ने 50 से भी अधिक साल बाद लॉन्च किया, जिसमें इंसानों को चंद्रमा की ओर भेजा गया.
  • 10 दिनों के इस मिशन को 2 अप्रैल 2026 को फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था.
  • इस मिशन के तहत अंतरिक्ष यात्री चांद की सतह पर उतरे नहीं. चांद का पीछे से चक्कर लगाकर वापस धरती पर लौट रहे हैं.

चंद्रमा पर नए क्रेटर का नामकरण

रिकॉर्ड बनते ही अंतरिक्ष यात्रियों ने चंद्रमा पर दो नए गड्ढों के नाम रखने की अनुमति मांगी. पहला क्रेटर इंटेग्रिटी (कैप्सूल के नाम पर) दूसरा क्रेटर कैरल (कमांडर रीड वाइजमैन की पत्नी के सम्मान में, जिनका 2020 में निधन हो गया था) इसपर वाइजमैन भावुक भी हुए और रो पड़े. चारों अंतरिक्ष यात्री एक-दूसरे को गले मिले. वाइजमैन ने कहा- यहां से नजारा बहुत शानदार है.

अंतरिक्ष यात्रियों ने खींची तस्वीर

अंतरिक्ष यात्रियों ने मिशन के दौरान कई दुर्लभ तस्वीरें भी खींची. इनमें एक ही तस्वीर में चंद्रमा और पृथ्वी दोनों को कैद किया. पायलट विक्टर ग्लोवर ने बताया कि कुछ पहाड़ियां इतनी चमकदार दिख रही थीं, जैसे उन पर बर्फ जमी हो.

मिशन का अगला लक्ष्य

आर्टेमिस-2 मिशन का उद्देश्य अगले दो साल में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास मानव भेजना है.

धरती के साथ टाइडली लॉक है चंद्रमा

धरती से चांद का एक ही हिस्सा नजर आता है. क्योंकि चंद्रमा धरती के साथ टाइडली लॉक है. इसका मतलब है कि धरती की गुरुत्वाकर्षण के कारण चांद अपने अक्ष पर घूमता नहीं हैं. वो धरती के साथ-साथ सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाता रहता है. इस कारण चांद का पीछे वाला हिस्सा हमेशा अंधेरे में रहता है.

Previous article भागलपुर में लस्सी को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस को देख भागे अपराधी, एक गिरफ्तार
Next article सरायकेला में चैत्र महोत्सव को लेकर छऊ नृत्य प्रतियोगिता शुरू
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel