[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World वेनेजुएला में भूकंपों का कहर, 920 लोगों की मौत के बाद फिर कांपी धरती; बचाव अभियान जारी

वेनेजुएला में भूकंपों का कहर, 920 लोगों की मौत के बाद फिर कांपी धरती; बचाव अभियान जारी

0
वेनेजुएला में भूकंपों का कहर, 920 लोगों की मौत के बाद फिर कांपी धरती; बचाव अभियान जारी
पहली बार आए दोहरे भूकंप के बाद गिरी हुई बिल्डिंग पर खड़ा राहतकर्मी. फोटो- PTI.

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला अभी दो भीषण भूकंपों से हुई तबाही से उबर भी नहीं पाया था कि शुक्रवार दोपहर देश के उत्तरी तट के पास एक बार फिर धरती हिल गई. नए भूकंप का झटका राजधानी कराकस और मराकाय समेत कई इलाकों में महसूस किया गया. अंतरराष्ट्रीय भूकंप निगरानी एजेंसी ईएमएससी (EMSC) के अनुसार, इस नए भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई है. हालांकि, इससे किसी बड़े नुकसान की तत्काल जानकारी सामने नहीं आई है.

अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, वेनेजुएला में शुक्रवार को एक और भूकंप दर्ज किया गया. इस भूकंप की तीव्रता 4.7 मापी गई, जिसका केंद्र एल लिमोन से 54 किलोमीटर उत्तर में स्थित था. USGS के मुताबिक, यह भूकंप 26 जून 2026 को रात 10 बजकर 16 मिनट (UTC) पर आया. इसकी गहराई करीब 10 किलोमीटर दर्ज की गई, जबकि भूकंप का स्थान 10.800°N अक्षांश और 67.599°W देशांतर पर बताया गया है. यह भूकंप 24 तारीख को आए विनाशाकारी डबलेट भूकंप के आफ्टरशॉक के रूप में देखा जा रहा है.  

दो बड़े भूकंपों में अब तक 920 लोगों की मौत

बुधवार को वेनेजुएला में लगातार कुछ ही सेकंड के अंतराल पर दो शक्तिशाली भूकंप आए थे. इनकी तीव्रता क्रमशः 7.2 और 7.5 मापी गई थी. इन दोनों भूकंपों को वेनेजुएला में एक सदी से ज्यादा समय में आए सबसे शक्तिशाली झटकों में शामिल किया जा रहा है.

भूकंप के कारण सबसे ज्यादा तबाही ला ग्वाइरा, कराकस और देश के उत्तरी तटीय राज्यों में हुई. कई इमारतें पूरी तरह ढह गईं और जरूरी बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा. वेनेजुएला में इन भूकंपों से मरने वालों की संख्या बढ़कर कम से कम 920 हो गई है. वहीं, अधिकारियों के अनुसार, करीब 3360 लोग घायल हुए हैं. वेनेजुएला की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिग्ज ने शुक्रवार को नए आंकड़ों की जानकारी दी.

Venezuela Earthquake Death Toll 1
वेनेजुएला में भूकंपों का कहर, 920 लोगों की मौत के बाद फिर कांपी धरती; बचाव अभियान जारी 3

मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी

अधिकारियों ने यह भी बताया कि करीब 50 हजार लोग अभी भी लापता हैं. इस वजह से आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है. भूकंप के बाद बचाव दल लगातार ढही हुई इमारतों के मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं. राहतकर्मी जीवित बचे लोगों को निकालने के लिए दिन-रात अभियान चला रहे हैं.

ये भी पढ़ें:- इजरायल-लेबनान के बीच शांति की नई पहल, अमेरिका ने करवाई डील, तो भड़के हिज्बुल्लाह ने कहा- गृहयुद्ध की ओर…

कई देशों से पहुंच रही अंतरराष्ट्रीय मदद

वेनेजुएला की इस बड़ी प्राकृतिक आपदा के बाद कई देशों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है. अमेरिका, भारत, मैक्सिको, स्पेन, जर्मनी, स्विट्जरलैंड और कोलंबिया से राहत सामग्री और विशेषज्ञ टीमें पहुंचनी शुरू हो गई हैं. मदद में मेडिकल टीम, खोज और बचाव दल, विशेष प्रशिक्षित खोजी कुत्ते, आपातकालीन राहत सामग्री और अस्थायी अस्पताल शामिल हैं. भारत ने दो C-130 विमानों के साथ करीब 35 टन राहत सामग्री भेजी है. इसे लेकर भारतीय सेना के 60 पैरा फील्ड हॉस्पिटल 41 सदस्यीय भारतीय जवान रवाना हुए हैं. इनमें 9 डॉक्टर्स भी शामिल हैं. साथ ही मेडिकल सुविधा से लैस 2 BHISHMA पोर्टेबल हॉस्पिटल भी शामिल है. 

Previous article शनि प्रदोष व्रत आज, ऐसे करें शिव पूजा, यहां जानें शुभ मुहूर्त से लेकर आरती-चालीसा तक सब कुछ
Next article Video: एक लाख रुपये का इनामी बदमाश संजय मुठभेड़ में ढेर, यूपी पुलिस ने मार गिराया
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel