[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Airplane Crash : बस 20 मिनट में उतर जाऊंगी, विमान हादसे के पहले हमाद रजा की पत्नी ने कहा

Airplane Crash : बस 20 मिनट में उतर जाऊंगी, विमान हादसे के पहले हमाद रजा की पत्नी ने कहा

0
Airplane Crash : बस 20 मिनट में उतर जाऊंगी, विमान हादसे के पहले हमाद रजा की पत्नी ने कहा
बचाव नौका पोटोमैक नदी में

Airplane Crash : वाशिंगटन के नजदीक रोनाल्ड रीगन राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय एक यात्री विमान सेना के एक हेलीकॉप्टर से टकरा गया. इसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका है. विमान में 60 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे. हमाद रजा एयरपोर्ट पर अपनी पत्नी का इंतजार कर रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि वहां अचानक हलचल तेज हो गई. बचाव दल पोटोमैक नदी की ओर भाग रहे हैं. उसे पता चला कि अमेरिकन एयरलाइंस का यात्री विमान, जिस पर उनकी पत्नी सवार थीं, उतरते समय एक सैन्य हेलिकॉप्टर से टकरा गया. रजा ने सीबीएस न्यूज को बताया, ”मेरी पत्नी ने मुझे मैसेज किया कि वह 20 मिनट में उतर जाएगी. मैं बस यही प्रार्थना कर रहा हूं कि कोई उसे अभी नदी से बाहर निकाल ले.”

बचाव नौकाओं को पोटोमैक नदी में उतारा गया

हादसे के संबंध में जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने बताया कि कई लोगों की मौत हुई है, लेकिन हताहतों की सटीक संख्या स्पष्ट नहीं है. अभी यह नहीं बताया गया है कि हादसा किस वजह से हुआ, लेकिन हवाई अड्डे पर विमान की आवाजाही को रोक दिया गया. हेलीकॉप्टर जीवित लोगों की तलाश और बचाव के लिए घटनास्थल के हवाई क्षेत्र में उड़ान भर रहे हैं. हवाई अड्डे के ठीक उत्तर में जॉर्ज वॉशिंगटन पार्कवे के पास स्थित एक स्थान से बचाव नौकाओं को पोटोमैक नदी में हादसे के तुरंत बाद उतारा गया.

विमान को एक छोटे रनवे पर उतरने की अनुमति दी गई

विमान के रेडियो ट्रांसपोंडर से मिले डेटा के अनुसार, ‘अमेरिकन एयरलाइंस’ की उड़ान संख्या 5342 लगभग 400 फुट की ऊंचाई से करीब 140 मील प्रति घंटे की गति से हवाई अड्डे की ओर आ रही थी. ठीक इसी वक्त पोटोमैक नदी के ऊपर इसकी ऊंचाई तेजी से कम हुई. यह टक्कर दुनिया के सबसे अधिक निगरानी वाले हवाई क्षेत्रों में से एक में हुई. यह व्हाइट हाउस और यूएस कैपिटल से केवल तीन मील साउथ में है. एयर ट्रैफ़िक कंट्रोलर्स ने टक्कर से कुछ क्षण पहले ही विमान को एक छोटे रनवे, रनवे 33 पर उतरने की अनुमति दे दी थी.

ये भी पढ़ें : Watch Video : आसमान में हुई प्लेन और हेलिकॉप्टर में टक्कर, वीडियो आया सामने

Previous article KBC 16 में पूछा गया भुवन बाम से जुड़ा यह सवाल, VIDEO शेयर कर यूट्यूबर बोले- स्पीचलेस
Next article Basant Panchami Outfit Ideas: बसंत पंचमी में दिखाना चाहती हैं ट्रेडिशनल और ग्लैमरस? इन अभिनेत्रीयों के आउटफिट्स से लें इंस्पिरेशन
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel