[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Air India Flight Diverted Abu Dhabi: मिसाइल हमला, एयर इंडिया की फ्लाइट अबू धाबी डायवर्ट, जानें ताजा अपडेट…

Air India Flight Diverted Abu Dhabi: मिसाइल हमला, एयर इंडिया की फ्लाइट अबू धाबी डायवर्ट, जानें ताजा अपडेट…

0
Air India Flight Diverted Abu Dhabi: मिसाइल हमला, एयर इंडिया की फ्लाइट अबू धाबी डायवर्ट, जानें ताजा अपडेट…
Air India Flight Emergency Landing

Air India Flight Diverted Abu Dhabi: राजधानी दिल्ली से इजरायल के तेल अवीव जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI139 को आपात स्थिति में अबू धाबी डायवर्ट करना पड़ा. यह कदम उस समय उठाया गया जब फ्लाइट निर्धारित लैंडिंग से लगभग एक घंटे पहले जॉर्डन के हवाई क्षेत्र में थी और तेल अवीव एयरपोर्ट के पास मिसाइल हमला हुआ.

यह फ्लाइट बोइंग 787 विमान थी और फ्लाइट ट्रैकिंग डाटा से पता चलता है कि यह अचानक अबू धाबी की ओर मुड़ गई. अब खबर है कि यह विमान दिल्ली वापस लौटेगा.

हमले के बाद इजरायल के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है. इसके चलते एयर इंडिया की रविवार को तेल अवीव से दिल्ली लौटने वाली वापसी फ्लाइट को भी रद्द कर दिया गया है. एयर इंडिया की ओर से इस घटना पर अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यमन के हूती विद्रोहियों ने इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया. मिसाइलें तेल अवीव के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर गिरीं, जिसमें छह लोगों को मामूली चोटें आईं. सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: देश-विदेश जाना हुआ महंगा, फ्लाइट का किराया बढ़ा, कीमत जान उड़ जाएंगे होश! 

इस हमले के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आपात बैठक बुलाई, जिसमें इजरायली डिफेंस फोर्स के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हूती विद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई पर चर्चा हो रही है. तेल अवीव एयरपोर्ट पर सुरक्षा खतरे को देखते हुए उड़ानों की आवाजाही को रोक दिया गया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

इसे भी पढ़ें: नरेंद्र मोदी मेरे मौसी के बेटे नहीं, मैं इंग्लैंड भाग जाऊंगा, किस नेता के बयान से पाकिस्तान में मची खलबली 

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel