Afghanistan Airstrikes : अफगानिस्तान की सेना ने पाकिस्तान के अंदर ड्रोन हमले किए हैं. अफगानिस्तान की तालिबान सरकार का दावा है कि जिन ठिकानों को निशाना बनाया गया, वहां इस्लामिक स्टेट से जुड़े ISIS-खुरासान (ISIS-K) के आतंकियों के अड्डे मौजूद थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये हमले पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कई इलाकों में किए गए.
हमले को सही ठहराते हुए तालिबान ने कहा कि जिन ठिकानों पर कार्रवाई की गई, वहां अफगानिस्तान के भीतर तोड़फोड़ की साजिश रचने का प्लान तैयार किया जाता था. अफगान मीडिया TOLOnews ने भी अपने X पोस्ट में तालिबान के इस दावे का हवाला दिया है.
#BREAKING
— TOLOnews English (@TOLONewsEnglish) June 30, 2026
Sources told TOLOnews that intense drone strikes have begun on ISIS positions and facilities that, according to the sources, were used to coordinate airstrikes against civilians in Afghanistan in Balochistan.
According to the sources, a school in the Saranan area,… pic.twitter.com/DgwCkHYQqP
हमले में ISIS के कई लड़ाके मारे गए
अफगानिस्तान की तालिबान सरकार का दावा है कि इस हवाई हमले में ISIS के कई लड़ाके मारे गए. सरकार ने यह भी कहा कि कार्रवाई के दौरान किसी भी आम नागरिक की मौत नहीं हुई और हमला केवल आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाकर किया गया.
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान सीमा से लगे इलाकों में किए थे हवाई हमले
यह ड्रोन हमला ऐसे समय हुआ, जब करीब दो दिन पहले पाकिस्तान ने अफगानिस्तान सीमा से लगे इलाकों में कई हवाई हमले किए थे. संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (UNAMA) के मुताबिक, पाकिस्तानी हमलों में कम से कम 28 नागरिकों की मौत हुई थी, जबकि 49 लोग घायल हुए थे. इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है.
यह भी पढ़ें : कराची अटैक से तिलमिलाया पाकिस्तान, अफगान बॉर्डर पर की घातक एयरस्ट्राइक
वहीं, अफगान सरकार के प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने दावा किया कि पाकिस्तानी हमलों में 38 नागरिकों की मौत हुई और 163 लोग घायल हुए. उन्होंने कहा कि मरने और घायल होने वालों में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं.
