[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home विशेष उल्लेख मोदी सरकार के 4 साल : जानिए चुनावी वादों की परीक्षा में कहां खड़ी है नरेंद्र मोदी सरकार

मोदी सरकार के 4 साल : जानिए चुनावी वादों की परीक्षा में कहां खड़ी है नरेंद्र मोदी सरकार

0
मोदी सरकार के 4 साल : जानिए चुनावी वादों की परीक्षा में कहां खड़ी है नरेंद्र मोदी सरकार
भारत निर्माण
भाजपा ने 100 स्मार्ट शहरों के निर्माण का वादा किया था. उपलब्धियां: स्मार्ट सिटी का कार्य प्रगति पर है और लक्षित शहरों में महत्वपूर्ण सुधार देखा गया है. स्मार्ट सिटी के लिए कई शहरों का चुनाव हो चुका है. हर गुजरते साल के साथ इन योजनाओं का प्रभाव और भी अच्छे से दिखायी देगा.
बिजली
इस साल 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री ने घोषणा की थी कि 5,97,464 गांवों (लगभग 100%) में बिजली पहुंच चुकी है. हालांकि, 2013 तक 94% गांवों में पहले ही बिजली पहुंच चुकी थी. कुल गांवों के सभी घरों में केवल 8% बिजली की आपूर्ति हुई है. सरकार के लिए यह बड़ी चुनौती है.
बुलेट ट्रेन
सरकार ने हाईस्पीड बुलेट ट्रेन की डायमंड चतुर्भुज परियोजना को लागू करने का वादा किया था. वर्ष 2018 में शुरू अहमदाबाद-मुंबई मार्ग का काम प्रगति पर हैै. मुंबई में भूमि अधिग्रहण की समस्याएं आड़े आ रही हैं. अन्य हिस्सों में कुछ परियोजनाओं का अभी तक सर्वेक्षण भी शुरू नहीं हुआ है.
अक्षय ऊर्जा
सरकार ने सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा को कवर करते हुए अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की है. दिसंबर 2014 में अक्षय ऊर्जा के लिए स्थापित क्षमता 33,791 मेगावाट थी, दिसंबर 2017 तक देश ने 108,000 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा को कार्यान्वित किया था.
भ्रष्टाचार से लड़ाई
सरकार ने सरकारी अनुबंधों के लिए ई-टेंडरिंग योजना को शुरू करने का वादा किया था और अब यह पूरी तरह से कार्यान्वयन में है. भ्रष्टाचार विरोधी मंच पर जीत का श्रेय मोदी ने हासिल कर लिया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel