Yog Guru Ramdev Controversy: कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप धीरे-धीरे थमने लगा है. इस बीच योगगुरु बाबा रामदेव इन दिनों सुर्खियों में बने हुए है. पिछले दिनों एलोपैथ को मूर्खतापूर्ण विज्ञान कहकर चर्चा में आए बाबा रामदेव को एलोपैथी डॉक्टरों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा था. जिसके बाद उन्होंने अपना बयान वापस लेते हुए माफी भी मांगी थी. इन सबके बीच योगगुरु बाबा रामदेव एक बार फिर इस मुद्दे को लेकर सक्रिय हो गए हैं. उन्होंने दवा कंपनियों से 25 सवाल पूछे हैं. देखिए पूरी खबर.
