Viral Video : सड़क पर घंटों जमे ‘ब्लिंकिट बॉय’ का राज खुला, सामने आई हैरान करने वाली कहानी
Viral Video : अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, तो ये वीडियो आपने जरूर देखा होगा. इसमें एक शख्स ब्लिंकिट डिलीवरी एजेंट जैसा दिख रहा है, लेकिन उसकी हरकतें काफी अजीब हैं. आइए आपको बताते हैं इस शख्स की असली कहानी क्या है.
Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अजीब वीडियो खूब वायरल हो रहा है जो चंडीगढ़ का बताया जा रहा है. इस वीडियो में एक युवक ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय का बैग लेकर सड़क पर काफी देर तक बिल्कुल बिना हिले-डुले खड़ा दिख रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हो गए. यही वजह है कि वीडियो को लोग लगातार शेयर कर रहे हैं. लेकिन जब पुलिस ने जांच की, तो पता चला कि असल सच्चाई कुछ और ही थी. सच्चाई वीडियो से बिल्कुल अलग निकली. पहले आप वीडियो देखें फिर नीचे पूरी बात भी पढ़ें.
माता-पिता को थाने बुलाया गया
पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू की. इसके बाद पूछताछ के लिए उसके माता-पिता को थाने बुलाया. जांच में पता चला कि उसका नाम सुनील है और वह धनास का रहने वाला है. असली ट्विस्ट तब आया, जब परिवार ने बताया कि सुनील ब्लिंकिट में काम ही नहीं करता. दरअसल, जो डिलीवरी बैग उसके पास था, वह उसके छोटे भाई का था, जो इस कंपनी में नौकरी करता है.
यह भी देखें : छत्तीसगढ़ में रोपवे ट्रॉली हादसा: एक महिला की मौत, बोले सीएम साय- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
डिलीवरी बैग के साथ सड़क पर बिल्कुल स्थिर खड़े नजर आया शख्स
यह पूरा मामला चंडीगढ़ के सेक्टर 33 का है. यहां लोगों ने एक युवक को डिलीवरी बैग के साथ सड़क पर बिल्कुल स्थिर खड़े देखा. शुरू में सबको लगा कि वह कोई डिलीवरी बॉय होगा, लेकिन जब वह काफी देर तक बिना हिले-डुले खड़ा रहा, तो लोगों को शक होने लगा. उनकी चिंता भी बढ़ गई. इसके बाद एक स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने युवक को वहां से हटाया.
सड़क पर एक ही हालत में क्यों खड़ा रहा?
सुनील इस तरह घंटों सड़क पर एक ही हालत में क्यों खड़ा रहा, इसका कारण भी सामने आया. परिवार ने बताया कि वह नशे की लत से जूझ रहा है. उसी वजह से वह अपनी सुधबुध (होश-हवास) खो बैठा. लंबे समय तक एक जगह खड़ा रहा. परिवार का कहना है कि वह पहले भी घर पर इस तरह का अजीब बिहेव कर चुका है.
