[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Video Viral Video: सांप ज्यादा खतरनाक या ये बच्चे! देखकर भी नहीं होगा यकीन, वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: सांप ज्यादा खतरनाक या ये बच्चे! देखकर भी नहीं होगा यकीन, वायरल हो रहा वीडियो

0
Viral Video: सांप ज्यादा खतरनाक या ये बच्चे! देखकर भी नहीं होगा यकीन, वायरल हो रहा वीडियो
Viral Video: सांप या ये बच्चे कौन ज्यादा खतरनाक, एआई वीडियो

Viral Video: सांप को देखकर अच्छे-अच्छे लोग भी सकते में आ जाते हैं. पकड़ना तो दूर किसी को उसे छूने में भी डर लगता है. लेकिन उसका क्या कहें जब कुछ बच्चे महज खेल-खेल में खतरनाक सांप को हाथ से उठाकर खेलते नजर आए. सोशल मीडिया पर यह चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बच्चे किसी खिलौने की तरह सांप से खेल रहे हैं. उसकी फुफकार की न तो इन्हें परवाह है और न ही चेहरे पर कोई डर का भाव. छोटे बच्चे एक बड़े से सांप को हाथों से पकड़कर खेलते और बड़े मजे से घूमते नजर आ रहे हैं. वीडियो को अपलोड करने के कुछ ही घंटे में 11 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

इंटरनेट पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AmazingSights के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को लोगों ने काफी पसंद किया है. वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक बच्चा सांप की पूंछ पकड़ा हुआ है. इसी समय एक दूसरा बच्चा दौड़कर पास आता है और सांप को पकड़ने की कोशिश करने लगता है. वो सांप को पकड़ता है लेकिन सांप के हड़बड़ाने पर उसे छोड़ देता है.

भागने की कोशिश करने लगा सांप

वीडियो में यह भी दिखाई दे रहा है कि बच्चे के पकड़ने के बाद सांप वहां से भागने की कोशिश करता है. लेकिन, बच्चा बार-बार उसे पकड़ लेता है. इस बीच एक बार सांप फन भी फैलाता है. वीडियो में दिख रहा है कि इस बच्चे को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा. वो बेखौफ होकर बार-बार सांप को पकड़ने की कोशिश करता रहा. अंत में बच्चे ने सांप को पकड़कर उसे हवा में उठाता दिखाई दे रहा है. वीडियो में यह भी दिख रहा है कि सांप का आकार बच्चे से कहीं ज्यादा बड़ा है.

Also Read: Viral Video: सांप और नेवले की भयंकर लड़ाई, रोंगटे खड़े कर देगा 17 सेकंड का वायरल वीडियो

Previous article Madhubani News : मानक के अनुरूप सड़क निर्माण नहीं होने पर ग्रामीणों जताया विरोध
Next article Darbhanga News: कम लागत में मखान की उन्नत खेती के किसानों को दिया टिप्स
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel