[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Video Viral Video: ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे…’ इन दोनों की यारी देख आंखों पर नहीं होगी यकीन, वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे…’ इन दोनों की यारी देख आंखों पर नहीं होगी यकीन, वायरल हो रहा वीडियो

0
Viral Video: ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे…’ इन दोनों की यारी देख आंखों पर नहीं होगी यकीन, वायरल हो रहा वीडियो
Viral Video, AI Image

Viral Video: जंगलों के दो सबसे खतरनाक शिकारी शेर और बाघ आमतौर पर कट्टर प्रतिद्वंद्वी माने जाते हैं. एक दूसरे के इलाके में दोनों किसी को बर्दाश्त नहीं कर सकते. लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो इस धारणा को गलत साबित कर रहा है. वीडियो में इनकी दोस्ती ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. यह दुर्लभ दृश्य एक किसी अभयारण्य का लग रहा है. यहां एक शेर और एक बाघ के बीच गहरी मित्रता हो गई है. वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स के प्लेटफॉर्म पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को 38 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है.

बाघ और शेर की पक्की दोस्ती

वीडियो में दिख रहा है कि एक बाघ गर्मी से राहत पाने के लिए बाघ में बैठा है. इसी समय पीछे से एक शेर की एंट्री होती है. शेर को देखकर बाघ की आंखों में चमक सी आ गई. उसकी खुशी का ठिकाना न रहा. वो तेजी से शेर की तरफ मुड़कर अपने पंजे उठाकर मानो उसका स्वागत कर रहा है. शेर से अपने दोस्त से मिलकर काफी खुश दिखाई दे रहा है. दोनों एक दूसरे के सिर पर अपना पंजा रखे हैं, मानों एक दूसरे का अभिनंदन कर रहे है. सिर सटाकर खुशी जाहिर करते नजर आ रहे हैं. इंटरनेट पर यह वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है.

इंटरनेट पर वायरल हो रहा वीडियो

यह दृश्य न केवल आश्चर्यजनक है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि परिस्थितियां और सामूहिक वातावरण से दो खूंखार शिकारी भी अपना स्वभाव बदल लेते हैं. दोनों जानवर एक दूसरे के लिए खतरा नहीं बल्कि अच्छे दोस्त की तरह साथ रहते हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोगों को काफी पसंद किया है. वीडियो अपलोड होने के कुछ ही घंटों के अंदर 38 हजार लोगों ने इसे देख लिया है. कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट भी किया है.

वीडियो पर कई लोगों ने किए कमेंट

इस वीडियो को इंटरनेट पर लोगों ने खूब पसंद किया है. कई लोगों ने बाघ और शेर के बीच प्यार भरी छेड़छाड़ को भी काफी लाइक किया है. एक यूजर ने लिखा- यहां तक कि जानवर भी इंसानों से बेहतर छेड़खानी करते हैं. एक और यूजर ने लिखा- वाह, क्या दोस्ती की अनोखी मिसाल है. कई यूजर्स ने वीडियो पर वाऊ लिखा है. कुछ यूजर्स ने इमोजी बनाकर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज की है. 

इसे भी पढ़ेंः Viral Video: कमजोर दिल वाले न देखें! इतने बड़े अजगर को देख सिहर जाएगा मन, वीडियो हो रहा वायरल

Previous article शादी की नीयत से किशोरी और युवती का अपहरण
Next article नेशनल सब-जूनियर कबड्डी के लिए बड़हिया की नंदिनी, अच्युतानंद व लखीसराय के पीयूष का चयन
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel