[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Video Viral Video: हिरण को जकड़ा हुआ था अजगर, अचानक पहुंच गए दो शेर, फिर जो हुआ… वायरल हो रहा वीडियो  

Viral Video: हिरण को जकड़ा हुआ था अजगर, अचानक पहुंच गए दो शेर, फिर जो हुआ… वायरल हो रहा वीडियो  

0
Viral Video: हिरण को जकड़ा हुआ था अजगर, अचानक पहुंच गए दो शेर, फिर जो हुआ… वायरल हो रहा वीडियो  
Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ वीडियो वायरल होता रहता है. वीडियो अगर जंगल और जंगली जानवरों का हो तो लोगों को यह ज्यादा पसंद आता है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है. वीडियो हिरण, अजगर सांप और दो शेरों से जुड़ा है. इसमें जंगल का विहंगम दृश्य भी दिखाई दे रहा है, जहां जीने का दो ही मकसद है, पहला शिकार और दूसरा शिकारी से बचाव. वीडियो को यूजर्स ने काफी पसंद किया है. इंटरनेट पर यह तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो में क्या दिखाई दे रहा है?

इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि एक हिरण को अजगर सांप ने अपनी कुंडली में जकड़ हुआ है. अजगर हिरण को निगलने की तैयारी में थी कि अचानक से मौके पर दो शेर आ गए. शेरों ने अजगर से की जकड़ से हिरण को निकालने की कोशिश की, लेकिन सांप भी शिकार को ऐसे ही जाने देने के मूड में नहीं था. एक बार तो अजगर ने शेरों पर हमला भी किया. 18 सेकंड के वीडियो को  देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं.

Read Also: Viral Video : काटते वक्त कितना जहर छोड़ता है सांप, देखें 19 सेकंड के वीडियो में

इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो अपलोड करने के साथ ही इसे 9 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. कई लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. वीडियो के कैप्शन पर लिखा है कि शेर एक चट्टानी अजगर को परेशान कर रहे हैं जो शांति से अपने शिकार हिरण को खाना शुरू करना चाहता है.’

यह भी पढ़ें : Viral Video : नशे में युवक ने बाघ को शराब पिलाई? यहां जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

Previous article Hair Care: हर बार शैंपू के बाद क्यों रूखे और बेजान लगते हैं बाल? ये गलतियां बन सकती हैं आपके गंजेपन का कारण
Next article Samastipur News:पुष्पांजलि अर्पित कर स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel