[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Video Viral Video: रेत का बादशाह है यह सांप, घातक और छिपकर हमला करने ने में माहिर, वीडियो हो रहा वायरल

Viral Video: रेत का बादशाह है यह सांप, घातक और छिपकर हमला करने ने में माहिर, वीडियो हो रहा वायरल

0
Viral Video: रेत का बादशाह है यह सांप, घातक और छिपकर हमला करने ने में माहिर, वीडियो हो रहा वायरल
Viral Video Sand Viper

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद खतरनाक सांप का हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में रेगिस्तान में पाया जाने वाला एक सैंड वाइपर सांप दिखाई दे रहा है. इस सांप की सबसे बड़ी खासियत है कि यह सांप देखते ही देखते खुद को पूरी तरह रेत में छिपा लेता है. यह सांप अपनी रेंज में आने के बाद अपने शिकार पर अचानक से धावा बोल देता है. यह इस सांप की खासियत है कि यह अपने शरीर को रेत के अंदर पूरी तरह दबा लेता है, सिर्फ उसकी आंखें और सींग जैसी संरचना ही बाहर रहती है.

देखते-देखते रेत में गायब हो जाता है यह सांप

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक सैंड वाइपर रेत में अपनी पूंछ को आगे-पीछे हिला रहा है. देखते ही देखते उसका पूंछ वाला हिस्सा रेत के अंदर चला गया. इसके बाद उसका बाकी हिस्सा में खुद को रेत के अंदर समाता चला गया. अंत में सैंड वाइपर अपने सिर को भी रेत के अंदर छिपा लेता है, सिर्फ उसकी काली आंखें ही नजर आ रही है. ऐसे ही छिपकर यह सांप घंटों अपने शिकार का इंतजार करता है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसे सोशल मीडिया एक्स के प्लेटफॉर्म पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया है. इसे अब तक 7 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. करीब 8 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है. वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट किया है. कई लोगों ने लिखा कि डेडली, कुछ लोगों ने लिखा अद्भुत जीव. एक अन्य यूजर ने लिखा- प्रकृति सुंदर और अद्भुत है. यह आपको आश्चर्यचकित कर देगी. कुछ लोगों ने जिज्ञासावश लिखा कि क्या होगा अगर किसी का पैर इस पर पड़ जाए तो.

Also Read: बस में अभिषेक और गिल की मस्ती, टी20 मैच के लिए भुवनेश्वर पहुंचे टीम इंडिया, देखें Viral Video

Previous article आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर प्रारंभ हुआ व्यापक गृह संपर्क
Next article उन्नत तकनीक प्रशिक्षण को तीस किसान चंडी नालंदा के लिए हुए रवाना
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel