[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Video Viral Video: बच्चे ने iPhone के डब्बे को ही बना डाला लंचबॉक्स, टीचर के साथ-साथ पूरा सोशल मीडिया हो गया शॉक्ड

Viral Video: बच्चे ने iPhone के डब्बे को ही बना डाला लंचबॉक्स, टीचर के साथ-साथ पूरा सोशल मीडिया हो गया शॉक्ड

0
Viral Video: बच्चे ने iPhone के डब्बे को ही बना डाला लंचबॉक्स, टीचर के साथ-साथ पूरा सोशल मीडिया हो गया शॉक्ड
viral video student packed parathas in iphone box

Viral Video: बच्चों के कारनामे कभी हमें हंसाते हैं तो कभी हैरान भी कर देते हैं. ऐसा ही एक कारनामा इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे. दरअसल, एक टीचर तब हैरान हुई और हल्का-सा हंस भी पड़ी जब उन्हें पता चला कि उनके एक स्टूडेंट ने लंचबॉक्स के बारे में बिल्कुल अलग ही आइडिया सोच रखा है. आइए आपको भी इस अनोखे लंचबॉक्स की एक झलक दिखाते हैं.

जब iPhone का डब्बा बना लंचबॉक्स  

X पर शेयर किए गए एक वीडियो में दिखता है कि टीचर एक सफेद iPhone वाले बॉक्स को उठाकर बच्चे से पूछती है कि इस बॉक्स के अंदर क्या है? बच्चा बिना रुके तुरंत जवाब देता है, ‘पराठे’. फिर टीचर अपने स्टूडेंट से उस iPhone के डब्बे को खोलने को बोलती है.

लड़का डब्बे का ढक्कन खोलता है और अंदर बढ़िया से पैक किए गए पराठों को देखता है, जैसे खाना रखने के लिए यही सबसे आम और सही तरीका हो. डब्बे में पराठे देखने के बाद टीचर बच्चे से पूछती है कि ये किसने पैक किया? टीचर का स्टूडेंट अपनी शरारती मुस्कान को दबाते हुए, बस इतना जवाब देता है, ‘मैंने खुद किया है.’

वीडियो में बाकि बच्चों की हंसी पीछे से सुनाई देती है, जो इस अचानक हुए मजेदार बातचीत का आनंद ले रहे थे. जब टीचर उस स्टूडेंट द्वारा बनाई गई अनोखे लंचबॉक्स को समझने की कोशिश कर रही थी, तो आखिरकार उसने क्लास को शांत होने और अपनी सीट पर वापस बैठने को कहा. हालांकि खुद वह अभी भी उस बच्चे की इनोवेशन से थोड़ी चौंकी हुई लग रही थी.

Viral Video: देखें वीडियो

यह भी देखें: Viral Video: चूहा भागता रहा और बिल्ली दौड़ाती रही, वीडियो देख आपको भी याद आ जाएगा टॉम एंड जेरी कार्टून

Previous article 1 दिसंबर से बदल जाएगा तत्काल टिकट का नियम, अब ओटीपी सत्यापन के बाद ही होगी बुकिंग
Next article Cyclone Ditwah: चक्रवात दितवाह से भारी तबाही की संभावना, तमिलनाडु सहित इन राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel