[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Video Viral Video : सांप से भिड़ गई गिलहरी, बच्चे के लिए लगा दी जान की बाजी

Viral Video : सांप से भिड़ गई गिलहरी, बच्चे के लिए लगा दी जान की बाजी

0
Viral Video : सांप से भिड़ गई गिलहरी, बच्चे के लिए लगा दी जान की बाजी
गिलहरी और सांप की लड़ाई (Photo: X)

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर यूजर लगातार रिएक्ट कर रहे हैं. वीडियो में नजर आ रहा है कि गिलहरी अपनी बहादुरी से अपने बच्चे की जान बचा लेती है. वीडियो में एक छोटी गिलहरी सांप से भिड़ती दिख रही है और लगातार लड़ती है जब तक कि वह अपने बच्चे को सांप के चंगुल से सुरक्षित नहीं निकाल लेती. यह वीडियो ऐसा है कि देखकर कोई भी हैरान रह जाए. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

गिलहरी अपने बच्चे को सुरक्षित बचाने में कामयाब हुई

वीडियो में दिख रहा है कि सांप ने गिलहरी के बच्चे को पकड़ लेती है. इसके बाद उसे छोड़ने का नाम ही नहीं ले रही है. ठीक इसी बीच मां गिलहरी वहां आती है और अपने बच्चे को बचाने के लिए सांप पर हमला करने लगती है. गिलहरी बार-बार झपटती है, काटने की कोशिश करती है और अपनी तेज चाल और फुर्ती से सांप को पीछे हटने पर मजबूर कर देती है. सांप इतनी आसानी से हार मानने वाला नहीं था. वह कई बार फन उठाकर गिलहरी को डराने और काटने की कोशिश करता है, लेकिन इसके बाद मां गिलहरी और भी आक्रामक होती वीडियो में नजर आई. आखिरकार, गिलहरी अपने बच्चे को सुरक्षित बचा लेती है.

यह भी पढ़ें : Viral Video : समूचा निगल गया, यह तो एनाकोंडा का भी बाप निकला, वीडियो देखकर सब हैरान

वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम की एक्स आईडी से शेयर किया गया. वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, “मां गिलहरी अपने बच्चे के लिए कभी हार नहीं मानती.” करीब 2 मिनट के इस वीडियो को अब तक 1.5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है.

Previous article मां भद्रकाली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, बिहार से भी पहुंचे श्रद्धालु
Next article UIDAI के नये Aadhaar ऐप से घर बैठे अपडेट होंगे नाम, पता और जन्मतिथि, लॉन्चिंग जल्द
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel