[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Video Viral Video: यकीन करना मुश्किल! सांप के आकार का केंचुआ, देखकर उड़ जाएंगे होश

Viral Video: यकीन करना मुश्किल! सांप के आकार का केंचुआ, देखकर उड़ जाएंगे होश

0
Viral Video: यकीन करना मुश्किल! सांप के आकार का केंचुआ, देखकर उड़ जाएंगे होश
Viral Video: केंचुआ है या सांप?

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है. जिसे देखकर लोग अक्सर हैरान हो जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में सांप के जैसा एक जानवर दिखाई दे रहा है. लेकिन इसे सांप समझने की भूल न करें, यह सांप नहीं है. वीडियो में दिख रहा जानवर महज एक केंचुआ है. कई लोग वीडियो देखकर सोच में पड़ गए हैं कि यह कितना बड़ा केंचुआ है. वीडियो को @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को हजारों लोगों ने देखा है.

सांप जैसे आकार में नजर आया केंचुआ

वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स खेत से एक सांप जैसे जीव को हाथों में ले रहा है. इसका रंग भूरा और काला है. शरीर लंबा और मोटा बेलनाकार है. दूर से देखने पर इसे कोई जहरीला सांप ही समझेगा. वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. इसे अब तक 94 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. करीब 2 हजार लोगों ने वीडियो को लाइक किया है.

कई यूजर्स ने किया कमेंट

इस वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट किया है. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा इस केंचुए के सहारे बड़ी मछलियों को पकड़ा जा सकता है. एक और यूजर ने लिखा- इसके लिए बड़े हुक की जरूरत पड़ेगी. कई लोगों ने लिखा कि यह पहली नजर में बिल्कुल सांप के जैसा लग रहा है. कई लोगों ने कमेंट में इसे कुदरत का अनोखा तोहफा कहा है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी ट्रेंड कर रहा है.

Also Read: Viral Video: डोगेश बाबा से आशीर्वाद लेने पहुंचे कई कुत्ते, सिर पर हाथ रखकर मिला आशीष, वीडियो हो रहा वायरल

Previous article Motihari: दिव्यांग बच्चों में होती है असीम प्रतिभा,अवसर मिलने की है जरूरत : डीडीसी
Next article Margashirsha Purnima 2025: कल है मार्गशीर्ष पूर्णिमा, जरूर करें तुलसी चालीसा का पाठ, घर में आएगी समृद्धि
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel