[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Video Viral Video: पेड़ पर ही भिड़ गए शेर-तेंदुए, भार से टूट गई डाल, वीडियो देख फटी रह जाएंगी आंखें

Viral Video: पेड़ पर ही भिड़ गए शेर-तेंदुए, भार से टूट गई डाल, वीडियो देख फटी रह जाएंगी आंखें

0
Viral Video: पेड़ पर ही भिड़ गए शेर-तेंदुए, भार से टूट गई डाल, वीडियो देख फटी रह जाएंगी आंखें
Viral Video

Viral Video: पेड़ पर ही छिड़ गई तेंदुआ और शेर की भयानक जंग. तेज गुर्राहट से पूरा जंगल गूंजने लगा. अचानक से शांत जंगल में हलचल तेज हो गई. लड़ाई इतनी जोरदार हुई की जिस डाल पर दोनों खड़े थे वो ही टूटकर गिर गई. इस दृश्य से पूरे जंगल को हिला दिया. वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. 40 लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को देख लिया है. 18 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. वीडियो में दिख रहा है कि शेर और तेंदुए के बीच पेड़ पर ही भयंकर लड़ाई छिड़ी हुई है. दोनों अपने पंजे और दांतों से हमला कर रहे हैं.

पेड़ से गिरे शेर और तेंदुए

वीडियो में दिख रहा है कि जंगल के एक ऊंचे पेड़ पर शिकार के लिए शेर और तेंदुए में फाइट हो रही है. दरअसल तेंदुए अक्सर अपने शिकार को लेकर पेड़ पर चढ़ जाता है, ताकी अन्य शिकारी जानवरों से उसका शिकार बचा रहे. लेकिन, यहां मामला थोड़ा गड़बड़ हो गया. तेंदुए के पीछे एक शेर भी पेड़ पर चढ़ गया. फिर क्या था पेड़ पर ही दोनों में भयंकर जंग छिड़ गई. पेड़ की जिस शाखा पर दोनों मौजूद थे वो बहुत ज्यादा मजबूत नहीं थी, दोनों जानवरों के उछल-कूद को बर्दाश्त नहीं कर पाई और पूरी शाखा ही टूट गई. शेर और तेंदुए सीधे जमीन पर आ गए.

वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने धूम मचा दी है. लाखों लोगों ने इसे देखा है और लाइक भी किया है. हजारों लोगों ने वीडियो पर कमेंट किया है. वीडियो को एक्स के प्लेटफॉर्म पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है.   इसे अब तक 4.2 मिलियन लोगों ने देख लिया है. कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट किया है. एक यूजर ने लिखा ‘तेंदुआ अपनी जान बचाने के लिए भागने को तैयार था.’ एक यूजर ने यह भी लिखा ‘शेर कर क्या रहा है, खाने के लिए तेंदुए से लड़ाई कर रहा है.’  एक और यूजर ने लिखा संभवतः उस शाखा पर लगभग 700 पाउंड का वजन पड़ रहा होगा. कई और यूजर्स ने भी वीडियो पर कमेंट किया है.

इसे भी पढ़ें

Viral Video: हाथी की मौत देख फफक कर रो पड़ी हथिनी, भावुक कर देगा यह वायरल वीडियो

Viral Video: इतना बड़ा रिस्क लिया लेकिन रह गए हाथ खाली, शिकार छूटे तेंदुए का मुंह देखकर आ जाएगी हंसी

Viral Video: खेत में सांपों का तांडव! बड़े-बड़े अजगरों ने गाय को जकड़ा, क्या है वायरल वीडियो का रहस्य?

कुंगफू मास्टर की तरह किक चलाता है यह पक्षी, हैरान कर देगा सांपों को मारने का इसका तरीका, वीडियो वायरल

Viral Video: घात लगाकर बैठा था खतरनाक शिकारी, हिरणों का झुंड बन गया निशाना, वीडियो देखकर कांप जाएगा कलेजा

Previous article Motihari:रक्सौल उपडाकघर में हुई समीक्षा बैठक
Next article किशोरी से छेड़खानी मामले में अभियुक्त को 2 वर्ष का कैद
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel