[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Video Viral Video : हिप्पो ने किया शेरों पर जोरदार पलटवार, दुम दबाकर भागे जंगल के राजा

Viral Video : हिप्पो ने किया शेरों पर जोरदार पलटवार, दुम दबाकर भागे जंगल के राजा

0
Viral Video : हिप्पो ने किया शेरों पर जोरदार पलटवार, दुम दबाकर भागे जंगल के राजा
हिप्पो ने किया शेरों पर जोरदार पलटवार (Photo: X)

Viral Video : जंगल की दुनिया हमेशा संघर्ष से भरी रहती है जिसके वीडियो कभी कभी सामने आ जाते हैं. कोई जानवर पेट भरने के लिए शिकार करता है तो कोई अपनी जान बचाने के लिए दूसरे पर हमला करता नजर आ जाता है. इसी तरह कस एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शेरों का एक झुंड मिलकर हिप्पो का शिकार करने की कोशिश करता है. शुरुआत में शेर हावी दिखते हैं, लेकिन अचानक स्थिति बदल जाती है और हिप्पो अपनी पूरी ताकत से शेरों पर भारी पड़ जाता है. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

हिप्पो पर शेरों का झुंड कर देता है हमला

वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि नदी किनारे एक हिप्पो पर शेरों का झुंड हमला कर देता है. शेर उसे नोचते और दांत-पंजे गड़ाते वीडियो में दिख रहे हैं. कोई उसकी पीठ पर चढ़ा है तो कोई शरीर पर हमला करता रहा. हिप्पो बार-बार शेरों से बचने की कोशिश करता है, लेकिन अकेले उनकी ताकत का मुकाबला नहीं कर पाया. तभी अचानक नजारा बदलता वीडियो में नजर आ रहा है. एक और विशालकाय हिप्पो वहां आकर शेरों पर जोरदार पलटवार करता है. उसकी ताकत के आगे शेरों का झुंड घबरा जाता है और तुरंत पीछे हटकर भाग खड़ा होता है.

यह भी पढ़ें : Viral Video: सांप और नेवले के बीच चल रही थी भीषण जंग, कौआ आकर कर दिया बड़ा खेला; सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

इस वाइल्डलाइफ वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @TheeDarkCircle नाम की आईडी से शेयर किया गया है1 महज 13 सेकंड लंबे इस वीडियो को अब तक 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, वहीं सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया.  

Previous article LIC AAO Admit Card 2025: एलआईसी एएओ भर्ती का एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड
Next article Quordle #1341 : जानिए 26 सितंबर के चारों शब्द और खेलने के प्रो टिप्स
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel