[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Video Viral Video : दुल्हन को गोद में उठाया, आगे बढ़ा, उसके बाद ऐसा कुछ हुआ कि दूल्हा हो गया पानी–पानी

Viral Video : दुल्हन को गोद में उठाया, आगे बढ़ा, उसके बाद ऐसा कुछ हुआ कि दूल्हा हो गया पानी–पानी

0
Viral Video : दुल्हन को गोद में उठाया, आगे बढ़ा, उसके बाद ऐसा कुछ हुआ कि दूल्हा हो गया पानी–पानी
दुल्हन को गोद में उठाए दूल्हा (Photo: Insta)

Viral Video : सोशल मीडिया पर शादी के वीडियो हमेशा चर्चा में रहते हैं और खूब वायरल होते हैं. लोग इन्हें खूब शेयर करते हैं. कभी दूल्हा-दुल्हन के डांस वायरल होते हैं तो कभी उनकी एंट्री के मजेदार पल कैमरे में कैद हो जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है. इसपर लोग मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं. वीडियो में नजर आ रहा है कि दूल्हा अपनी दुल्हन को गोद में उठाता है. इसके बाद आगे बढ़ता है. इस बीच कुछ ऐसा हो जाता है जिससे दूल्हा शर्मिंदा हो जाता है. देखें आप भी ये वायरल वीडियो.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दूल्हा अपनी शादी की एंट्री को फिल्मी अंदाज में करना चाहता था, लेकिन उससे बड़ी गलती हो जाती है. उसने प्लान बनाया था कि वह अपनी दुल्हन को गोद में उठाकर सीढ़ियों से ऊपर जाएगा. ऐसा इसलिए ताकि ये पल हमेशा यादगार रहे. शुरुआत में सब कुछ ठीक चलता है, दूल्हा शान से दुल्हन को उठाता वीडियो में नजर आ रहा है. मेहमान ताली बजाकर उनका उत्साह बढ़ाते हैं. लेकिन अचानक दूल्हे से एक छोटी सी गलती हो जाती है, जिससे उसका सपना चकनाचूर हो जाता है. पूरी एंट्री गड़बड़ा जाती है.

यह भी पढ़ें : Viral Video : जाम में फंसा युवक, कंधे पर उठा ली स्कूटी, लोगों ने दिया गजब का रिएक्शन

अचानक दूल्हा लड़खड़ा जाता है और दुल्हन जमीन पर गिर जाती है. ये मजेदार पल कैमरे में रिकॉर्ड हो जाता है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर chinmoy_sutradhar_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. एक यूजर ने कमेंट किया, “भाई के साथ तो यहां खेल हो गया.” दूसरे ने मजाक में लिखा, “अगली बार ये बंदा अपनी बीवी को उठाने से पहले सौ बार सोचेगा.”

Previous article Vighnaraja Sankashti Chaturthi 2025: गणपति विसर्जन के बाद कब है विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी ? जानें महत्व, मुहूर्त और योग
Next article NIRF Ranking 2025: IIT को पछाड़ा इस संस्थान ने, बना देश का Number 1 कॉलेज
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel