[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Video Viral Video: अजगर और मगरमच्छ में भयंकर लड़ाई, जानिए कौन जीता मुकाबला? वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: अजगर और मगरमच्छ में भयंकर लड़ाई, जानिए कौन जीता मुकाबला? वायरल हो रहा वीडियो

0
Viral Video: अजगर और मगरमच्छ में भयंकर लड़ाई, जानिए कौन जीता मुकाबला? वायरल हो रहा वीडियो
Viral Video: अजगर और मगरमच्छ की भयंकर लड़ाई

Viral Video: जंगल में एक हैरान करने वाला दृश्य कैमरे में कैद हो गया है. सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही वीडियो धूम मचा रहा है. इसमें दिख रहा है कि एक विशाल मगरमच्छ ने बड़े से अजगर को काबू कर लिया है. अपने जबड़े से पकड़ कर मगरमच्छ अजगर को जोर-जोर से झटके दे रहा है. उसे जमीन पर पटक रहा है. अजगर ने कई बार मगरमच्छ को काटने की कोशिश की, उसे अपनी मांसपेशियों वाली देह से लपेटने की कोशिश की. लेकिन, मगरमच्छ पहले से ही सावधान था, अजगर को बिना कोई मौका दिया वो अजगर पर लगातार हावी होता चला गया.

मगरमच्छ ने की अजगर की जमकर पिटाई

वीडियो में दिख रहा है कि जंगल के दो दिग्गजों की भिड़ंत में मगरमच्छ ने हैरान करने वाली ताकत दिखाते हुए अजगर को कोई मौका नहीं दिया. अपने जबड़े से जकड़कर उसे जोर-जोर से जमीन पर पटकने लगा. थोड़ी ही देर में अजगर चित्त होने लगा, उसकी आक्रामकता में कमी आ गई और वो निढाल होने लगा. 40 सेकंड के वीडियो में मगरमच्छ अजगर पर पूरी तरह भारी पड़ता दिखाई दे रहा है.

वायरल हो रहा वीडियो

इंटरनेट पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AmazingSights के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 6 लाख लोगों ने देख लिया है. इसे करीब 7 हजार लोगों ने लाइक किया है. कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा- लगता है मगरमच्छ ने फाइट जीत लिया है. वहीं एक और यूजर ने लिखा- ऑस्ट्रेलिया में ऐसा होता रहता है. एक और यूजर ने लिखा अजगर के पास बचने का कोई मौका नहीं था.

Also Read: Viral Video: ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे…’ इन दोनों की यारी देख आंखों पर नहीं होगी यकीन, वायरल हो रहा वीडियो

Previous article दूसरे देश और राज्य में काम करने जाने वाले मजदूरों को कैंप लगाकर बिहार में रोजगार मिलेगा
Next article Giridih News: श्रद्धा और शक्ति की प्रतीक है नारी : अनीता मिश्रा
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel