[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Video Viral Video: शेर का घमंड चूर…भैंस ने पलट दिया खेल, जंगल का राजा दुम दबाकर भागा

Viral Video: शेर का घमंड चूर…भैंस ने पलट दिया खेल, जंगल का राजा दुम दबाकर भागा

0
Viral Video: शेर का घमंड चूर…भैंस ने पलट दिया खेल, जंगल का राजा दुम दबाकर भागा
शेर और भैंस के बीच भीषण जंग

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो शेर और भैंस से जुड़ा है. वायरल क्लिप में जंगल का राजा शेर एक अकेली भैंस पर हमला करता नजर आता है, लेकिन भैंसों के झुंड की दमदार एंट्री से पूरा खेल पलट जाता है. शेर को मजबूरन दुम दबाकर भागना पड़ता है. यह वीडियो न केवल रोमांचक है, बल्कि एकता की ताकत का जीता-जागता सबूत भी पेश करता है.

शेर का घमंड चूर, दुम दबाकर भागा जंगल का राजा

फुटेज में साफ दिख रहा है कि पानी पी रही भैंस पर अचानक बबर शेर पीछे से टूट पड़ता है. शेर अपने मजबूत पंजों से भैंस को जकड़ लेता है और नुकीले दांतों से हमला करने की कोशिश करता है. भैंस छटपटाती है, खुद को छुड़ाने के लिए संघर्ष करती है, मगर शेर की पकड़ इतनी मजबूत होती है कि लगता है अब सबकुछ खत्म हो गया. लेकिन तभी नजारा बदल जाता है. दूर से धूल उड़ाती भैंसों की पूरी टोली दौड़ती हुई मौके पर पहुंचती है. सींग ताने, एकजुट होकर ये भैंसें शेर पर धावा बोल देती हैं. शेर का घमंड चूर हो जाता है. भैंस को छोड़कर वह फौरन पीछे मुड़ता है और तेज रफ्तार से जंगल की ओर भाग निकलता है. चंद मिनटों में जंगल का राजा मैदान छोड़ चुका होता है. अकेली भैंस की जान बच जाती है.

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. क्लिप को jadisafaris नाम के एक यूजर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है. जिसमें यूजर ने कैप्शन में लिखा- “जंगल के बीचों-बीच, हर पल अस्तित्व की लड़ाई है. एक शेर ने नदी किनारे एक भैंस पर हमला कर दिया, उसे गिराने की ठान ली. लेकिन तभी, कुछ अविश्वसनीय हुआ. एक और भैंस सामने आई, जो अपने दोस्त के बगल में निडरता से खड़ी थी. साहस ने उस शक्तिशाली शेर को जंगल में पीछे हटने पर मजबूर कर दिया. यह सिर्फ एक शिकार नहीं है, यह वफादारी, बहादुरी और एकता की अटूट भावना की स्टोरी है.” वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है और उसमें लगातार अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.

Previous article चुनाव आब्जर्वर ने कोसी नदी में नाव से भम्रण कर लिया जायजा
Next article sasaram News : देव दीपावली पर लाखों दीपों से जगमग हो उठा शहर का त्रिलोचन घाट
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel