[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Video Viral Video: जंगल सफारी कर रहे लोगों पर जंगली हाथी ने किया अटैक, ड्राइवर की सूझबूझ से बची सबकी जान

Viral Video: जंगल सफारी कर रहे लोगों पर जंगली हाथी ने किया अटैक, ड्राइवर की सूझबूझ से बची सबकी जान

0
Viral Video: जंगल सफारी कर रहे लोगों पर जंगली हाथी ने किया अटैक, ड्राइवर की सूझबूझ से बची सबकी जान
viral video elephant attacks safari tourist

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर वाइल्डलाइफ से जुड़े वीडियो वायरल होते रहते हैं. लेकिन इस बार जो वीडियो सामने आई है, उसे देख आपकी भी सांसें थम जाएंगी. दरअसल, ये वीडियो जंगल सफारी के दौरान का है, जहां अचानक एक जंगली हाथी गुस्से में आकर सफारी जीप पर टूट पड़ता है. ड्राइवर को जैसे-तैसे अपनी और बाकी सवारियों की जान बचाने के लिए गाड़ी रिवर्स गियर में तेजी से भगानी पड़ी. आइए देखते हैं इस वीडियो को… 

बड़ी मुश्किल से बची जान 

इंस्टाग्राम पर travel.kannadiga नाम के पेज ने ये हैरान कर देने वाला वीडियो शेयर किया है. इसमें साफ दिखता है कि अचानक हाथी भड़क जाता है. वह कान फड़फड़ाते हुए और सूंड उठाकर जीप की ओर तेजी से दौड़ पड़ता है. ड्राइवर भी तुरंत समझदारी दिखते हुए झटपट गाड़ी को बैक गियर में डालकर तेजी से पीछे भगाने लगता है. इस दौरान सफारी में बैठे लोगों की सांसें अटक जाती हैं, जबकि पूरा सीन कैमरे में रिकॉर्ड हो जाता है.

वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट्स की मानें तो हाथी ज्यादातर समय शांत रहते हैं, लेकिन अगर उन्हें किसी भी तरह का खतरा महसूस हो जाए या कोई उन्हें परेशान कर दे, तो वे गुस्से में आ सकते हैं. इसलिए सफारी पर जाते समय हमेशा सावधानी रखें.

Viral Video: देखें वीडियो

 लोगों ने लिए कमेंट्स 

वायरल हो रहे इस वीडियो को अब तक 20 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है वहीं 1 लाख 75 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर आया, लोगों ने अलग-अलग रिएक्शन देना शुरू कर दिया. किसी ने लिखा, “जंगल का राजा सिर्फ शेर ही नहीं, हाथी भी हो सकता है”, तो किसी ने कहा, “ड्राइवर की समझदारी ने सबकी जान बचा ली.”

यह भी देखें: Viral Video: झाड़ियों में छिपकर बैठा शिकार समझा बच निकलेगा, पर शेर ने सूंघी गंध और कर दिया खेल खत्म

यह भी देखें: Viral Video: बार-बार केयरटेकर की गोद में बैठना चाह रहा था नन्हा हाथी, मस्ती भरी जिद ने जीता सबका दिल

Previous article Seraikela Kharsawan News : जिले में लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रह बढ़ायें : डीसी
Next article युवाओं और महिलाओं में स्वरोजगार के प्रति जागरूक किया
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel