[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Video Viral Video : छोटे से ऑटो में ठूंस दिया 20 से ज्यादा स्कूली बच्चों को, वीडियो देखकर सब हैरान

Viral Video : छोटे से ऑटो में ठूंस दिया 20 से ज्यादा स्कूली बच्चों को, वीडियो देखकर सब हैरान

0
Viral Video : छोटे से ऑटो में ठूंस दिया 20 से ज्यादा स्कूली बच्चों को, वीडियो देखकर सब हैरान
तेलंगाना के स्कूली बच्चों का वीडियो वायरल (Photo: X)

Viral Video : तेलंगाना के नागरकुरनूल से चौंकाने वाली घटना सामने आई, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यहां एक ऑटो रिक्शा में 5–6 की जगह 20 से ज्यादा स्कूल छात्र बैठाए गए थे. यह मामला तब सामने आया जब ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने ओवरलोड ऑटो को देखा और उसकी जांच की. इसके बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें स्कूली ड्रेस पहने बच्चे अपने बैग लेकर एक-एक करके छोटे से ऑटो से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं. इस घटना ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और अभिभावकों में भी चिंता बढ़ गई है. देखें ये वायरल वीडियो.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक पीले रंग को ऑटो हैं. इस ऑटों के पास ट्रैफिक पुलिस अधिकारी है जो बच्चों को बाहर निकाल रहा है. ऑटो के सामने बच्चों के स्कूल बैग लटके हुए हैं. बच्चे एक एक करके ऑटो से उतर रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर सवाल कर रहे हैं कि आखिर प्राइवेट स्कूल के बच्चे ऑटो में इस तरह ठूंस-ठूंसकर क्यों बैठाए गए? कुछ यूजर का कहना है कि इसकी बड़ी वजह स्कूल बसों का महंगा किराया होना है. ऐसे में माता-पिता कम खर्च वाले ऑप्शन तलाश लेते हैं. इसी कारण कभी-कभी ऐसी खतरनाक स्थितियां पैदा हो जाती हैं.

यह भी पढ़ें : Watch Video : थार अचानक बन गई आग का गोला, डरावना वीडियो आया सामने

Previous article Board Exam Preparation : प्रभावी लेखन से बोर्ड परीक्षा में मिलेंगे अधिकतम अंक  
Next article Mokshada Ekadashi 2025: मोक्षदा एकादशी के दिन भद्रा का साया, जानें सही पूजा मुहूर्त
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel