[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Video Viral Video : कुत्तों ने शेरनी को छेड़ा और शुरू हो गई जंग, देखें ये 19 सेकंड का हैरान करने वाला वीडियो

Viral Video : कुत्तों ने शेरनी को छेड़ा और शुरू हो गई जंग, देखें ये 19 सेकंड का हैरान करने वाला वीडियो

0
Viral Video : कुत्तों ने शेरनी को छेड़ा और शुरू हो गई जंग, देखें ये 19 सेकंड का हैरान करने वाला वीडियो
जंगली कुत्तों ने शेरनी पर हमला किया (Photo: X)

Viral Video : अक्सर जंगली कुत्तों का सामना ऐसे ताकतवर जानवरों से हो जाता है, जो उन पर भारी पड़ सकते हैं, लेकिन इस बार कुछ उलटा नजर आ रहा है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुत्ते शेरनियों से भिड़ते नजर आते हैं. यकीन करना मुश्किल है, लेकिन इस वीडियो में कुत्तों की बहादुरी और एकता को देखकर हर कोई दंग रह जा रहा है. आप भी देखें आखिर इस वीडियो में है क्या जो यूजर देखकर हो रहे हैं हैरान.

आखिर में शेरनी पड़ गई कमजोर

वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि जंगल के एक मैदान में शेरनी खड़ी है, जो शायद पानी पीने तालाब के पास पहुंची थी. तभी अचानक उस पर जंगली कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया. शेरनी ने एक कुत्ते को पकड़ लिया, लेकिन बाकी कुत्ते मिलकर उस पर टूट पड़े और काटने लगे. मजबूर होकर शेरनी को कुत्ते को छोड़ना पड़ा. इसके बाद कुत्तों ने उसे चारों ओर से घेर लिया और लगातार हमला करते रहे. आखिर में शेरनी कमजोर पड़ गई.

यह भी पढ़ें : Viral Video : हाथी को देखकर डरकर भागने लगे शेर, मजेदार वीडियो हो रहा वायरल

इस चौंकाने वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AmazingSights नाम की आईडी से शेयर किया गया है जो देखते ही देखते वायरल हो गया. वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि जंगली कुत्ते अफ्रीका के सबसे सफल शिकारी हैं, जिनकी शिकार में सफलता दर 80 प्रतिशत है, जबकि शेर केवल 30 प्रतिशत मामलों में ही सफल हो पाते हैं.

यह भी पढ़ें : Viral Video : सांप को मुंह में दबाकर नेवले ने पटक दिया, लड़ाई का वीडियो देखकर लोग दंग

Previous article Aaj Ka Panchang: आज 10 अक्टूबर 2025 का अभिजीत मुहूर्त और ब्रह्म मुहूर्त, जानें सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
Next article फैटी लिवर को कहें अलविदा! सुबह की ये 5 आदतें बदल देंगी आपकी सेहत
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel