[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Video Viral Video: आंटी ने डॉगी को दी पर्स की जिम्मेदारी, घरवालों ने मांगे पैसे तो कर डाला ऐसा काम कि वायरल हो गयी वीडियो

Viral Video: आंटी ने डॉगी को दी पर्स की जिम्मेदारी, घरवालों ने मांगे पैसे तो कर डाला ऐसा काम कि वायरल हो गयी वीडियो

0
Viral Video: आंटी ने डॉगी को दी पर्स की जिम्मेदारी, घरवालों ने मांगे पैसे तो कर डाला ऐसा काम कि वायरल हो गयी वीडियो
viral video dog protect owner purse

Viral Video: सोशल मीडिया पर डेली हमें जानवरों के ढेर सारे वीडियो देखने को मिल जाते हैं. उनकी प्यारी हरकतें हमारे चेहरे पर मुस्कान ला देती हैं. ऐसा ही एक प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों बड़ा तेजी से वायरल हो रहा है. यकीन मानिए वीडियो देखने के बाद आप भी हंसे बिना नहीं रह पाएंगे. दरअसल, यह वीडियो एक कुत्ते का है जिसे एक काम सौंपा गया था. तो आइए देखते हैं उसने उस काम को पूरा किया या नहीं.

किसी को हाथ तक न लगाने दी… 

वीडियो में एक महिला अपने पालतू डॉगी से कहती है, “किसी को मेरा पर्स छूने मत देना, इसमें बहुत सारे पैसे हैं,” और फिर वहां से चली जाती है. इसके बाद जो होता है, वो देखने लायक है. डॉगी पूरे जिम्मेदारी से अपने मालकिन के पर्स की रखवाली करने लगता है. जैसे ही कोई पास आने की कोशिश करता है, वो तुरंत भौंकने लगता है. यहां तक कि जब घर के बच्चे भी पर्स के पास आते हैं, तो उन्हें भी दूर कर देता है. डॉगी अपने मुंह में पर्स दबाकर ऐसे पहरा देता है, जैसे कोई सिक्योरिटी गार्ड ड्यूटी पर हो.

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही महिला की बेटी पर्स उठाने लगती है और पैसे मांगती है, तभी डॉगी जोर से भौंककर उसे रोक देता है. बच्चे ये देखकर हंसने लगते हैं, लेकिन डॉगी अपनी जिम्मेदारी पूरी लगन से निभाता रहता है. ये नजारा न सिर्फ मजेदार है बल्कि ये भी बताता है कि इंसान और जानवरों के बीच भरोसे और प्यार का रिश्ता कितना गहरा होता है.

Viral Video: देखें वीडियो

वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर max_the_goldenretriever नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. खबर लिखे जाने तक इसे करीब 3 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वहीं इस वीडियो पर करीब 32 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक भी किया है. वीडियो सामने आने के बाद हजारों लोग कमेंट भी कर चुके हैं.

यह भी देखें: Viral Video: ‘ये आराम का मामला है’, बंदे ने अपनी स्कूटी पर ही फीट कर ली ऑफिस वाली कुर्सी, देखें वीडियो

Previous article Giridih News :डुमरी में पटेल जयंती पर एकता दौड़ का आयोजन
Next article धान की कटाई प्रभावित, प्रशासन ने सतर्क रहने के दिये निर्देश
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel