[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Video Viral Video: टीवी पर बज रहे इंग्लिश गाने को इग्नोर कर रहा था कुत्ता, लेकिन हनुमान चालीसा सुनते ही बदल गया मूड

Viral Video: टीवी पर बज रहे इंग्लिश गाने को इग्नोर कर रहा था कुत्ता, लेकिन हनुमान चालीसा सुनते ही बदल गया मूड

0
Viral Video: टीवी पर बज रहे इंग्लिश गाने को इग्नोर कर रहा था कुत्ता, लेकिन हनुमान चालीसा सुनते ही बदल गया मूड
viral video dog enjoys hearing hanuman chalisa

Viral Video: अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, तो डेली आपको कुछ ऐसे वीडियो जरूर दिख जाते होंगे जिसे देख आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाती होगी. खास कर अगर उस वीडियो में बच्चा या जानवर आ जाए तो लोग उसे बार-बार देखना पसंद करते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख लोग बड़ा खुश हो रहे हैं. दरअसल, इस वीडियो में एक कुत्ते ने सभी हनुमान भक्तों का दिल जीत लिया है.आइए आपको बताते हैं आखिर इस वीडियो में क्या खास देखने को मिला.

डोगेश भाई भी निकले हनुमान भक्त

वायरल हो रहे है इस वीडियो में एक आदमी अपने टीवी पर अलग-अलग गाने चलाता है. पहले वो इंग्लिश सिंगर एड शीरन का गाना ‘सैफायर’ बजाता है, लेकिन रैगनर (कुत्ते का नाम) को उसमें कोई दिलचस्पी नहीं होती. फिर वो अपना दूसरा पसंदीदा इंग्लिश सॉन्ग लगाता है, उस पर भी रैगनर की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आता. लास्ट में बंदे ने जैसे ही वो टीवी पर हनुमान चालीसा लगाया, रैगनर तुरंत सुर में सुर मिलाने लगता है और भक्ति में खो जाता है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है. 

Viral Video: देखें वीडियो

लोगों ने किए कमेंट्स

सोशल मीडिया पर पर वायरल हो रहे इस प्यारे वीडियो को @thebanjaaraboy ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को करीब 1 करोड़ 18 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. वहीं 11 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं. वीडियो सामने आने के बाद कई लोगों ने इसपर ढेरों कमेंट्स भी किए हैं. एक यूजर ने लिखा है, ‘रैगनर तो हनुमान भक्त निकला.’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘भाई शरीर से जर्मन लेकिन दिल से हिन्दुस्तानी है.’ तो कई यूजर ने ‘जय श्री राम’ कमेंट किए हैं.

यह भी देखें: Viral Video: लगातार कांव-कांव कर रहा था कौवा, मुर्गी को आया ऐसा गुस्सा कि लगी पटक-पटक कर मारने, देखें वीडियो

यह भी देखें: Viral Video: दुकान से खाना लेकर भाग रही थी बत्तख, पीछा करने पर बाहर का नजारा देख दुकानदार का भी पिघल गया दिल

Previous article iPhone 15 पर चल रही पटाखेदार डील, 48 हजार से कम हुई कीमत, फौरन चेक करिए ऑफर
Next article एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक सोनी करेंगे आज नामांकन
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel