[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Video Viral Video: कुत्ते ने मुंह में अनार बम दबाकर घर में मचा दी अफरा-तफरी, घरवालों की हालत देखकर फूट पड़ेगी हंसी

Viral Video: कुत्ते ने मुंह में अनार बम दबाकर घर में मचा दी अफरा-तफरी, घरवालों की हालत देखकर फूट पड़ेगी हंसी

0
Viral Video: कुत्ते ने मुंह में अनार बम दबाकर घर में मचा दी अफरा-तफरी, घरवालों की हालत देखकर फूट पड़ेगी हंसी
Viral Video: कुत्ते ने मुंह में अनार बम दबाकर घर में मचा दी तबाही

Viral Video: दिवाली भले ही खत्म हो गयी हो, लेकिन हर साल की तरह इस बार भी सोशल मीडिया पर मजेदार और हैरान कर देने वाले वीडियो की भरमार लग गयी है, जो खास दिवाली के मौके पर ही वायरल होते हैं. इस बार भी एक वीडियो बड़ा तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. कमाल कि बात यह है कि इस बार का वीडियो किसी इंसान का नहीं, बल्कि एक पालतू कुत्ते का है. कुत्ते की मस्तीभरी हरकत ने सारे लोगों का ध्यान खींच लिया है. आइए आपको भी दिखते हैं इस वीडियो को… 

डोगेश भाई का जलवा… 

वायरल हो रहे है इस वीडियो में एक सड़क पर 2 कुत्ते नजर आते हैं. सड़क पर अनार बम जल रहा होता है. तभी वहां खड़ा एक छोटू सफेद कुत्ता अपने मुंह में जलता हुआ अनार बम दबाकर पूरे घर में इधर-उधर भागना शुरू कर देता है. उसकी ये मस्ती देखने लायक है. अनार से निकलती चिंगारियां और कुत्ते की रफ्तार देखकर घर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच जाती है. कभी सोफे के पास, कभी कमरे के कोने में, और पीछे-पीछे एक शख्स उसे पकड़ने की कोशिश करता रहता है.

शख्स जैसे-तैसे अनार बम को कुत्ते के मुंह से निकलता है और घर के बहार लेकर आता है. लेकिन डोगेश भाई हार मानने वालों में से नहीं था. वह फिर से बम को अपने मुंह में दबाकर छोटे से घर में घुस जाता है, और तब तक बाहर नहीं निकलता जब तक बम की चिंगारियां पूरी तरह बुझ नहीं जातीं.

Viral Video: देखें वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर @DesiKing नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 14 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है.

यह भी देखें: Viral Video: दुकान से खाना लेकर भाग रही थी बत्तख, पीछा करने पर बाहर का नजारा देख दुकानदार का भी पिघल गया दिल

यह भी देखें: Viral Video: चूहा भागता रहा और बिल्ली दौड़ाती रही, वीडियो देख आपको भी याद आ जाएगा टॉम एंड जेरी कार्टून

Previous article Bihar Elections 2025: NDA नेताओं ने महागठबंधन पर साधा निशाना, बोले- पॉलिटिकल टूरिस्ट हैं राहुल गांधी, कांग्रेस की नैया डुबाई
Next article Bihar Election 2025 : तेजस्वी यादव ने जताया युवाओं पर भरोसा, महज 41 सिटिंग विधायकों दिया टिकट
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel