[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Video Viral Video : हाय रे पानी! दिल्ली में ट्रैक्टर की ट्रॉली पर 10 रुपये देकर सवारी करने पर मजबूर हुए लोग

Viral Video : हाय रे पानी! दिल्ली में ट्रैक्टर की ट्रॉली पर 10 रुपये देकर सवारी करने पर मजबूर हुए लोग

0
Viral Video : हाय रे पानी! दिल्ली में ट्रैक्टर की ट्रॉली पर 10 रुपये देकर सवारी करने पर मजबूर हुए लोग
दिल्ली में ट्रैक्टर ट्रॉलियों में बैठे लोग

Viral Video : गुरुग्राम से दिल्ली तक हुई बारिश के कारण सड़कों पर पानी लबालब है जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सड़कें और नदियां एक जैसी नजर आ रही हैं. कई जगहों पर पानी घुटनों से भी ऊपर तक भरने की वजह से लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसपर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं. लोग अपनी निजी गाड़ियों से भी सफर नहीं कर पा रहे हैं. देखें वह एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए किस साधन का उपयोग कर रहे हैं.

कुछ लोग ट्रैक्टर से मेट्रो से पिकअप और ड्रॉप सर्विस देने में जुटे

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो दिल्ली के शिव विहार का बताया जा रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि मेट्रो के बाहर की सड़कें पानी से पूरी तरह भरी हुई हैं. भारी बारिश और सड़कें पानी से भरी होने की वजह से मेट्रो स्टेशन के पास लोगों को बैटरी रिक्शा नहीं मिल रहे हैं. इस वजह से उन्हें आने-जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. इस मौके का फायदा उठाते हुए कुछ लोग ट्रैक्टर को माध्यम बनाकर मेट्रो से पिकअप और ड्रॉप सर्विस देने में जुटे हैं.

यह भी पढ़ें : Viral Video: शेर के बच्चे को दबोचकर उड़ गया बाज, फिर जो हुआ वीडियो देख कांप जाएगा कलेजा

मेट्रो के बाहर लाइन में ट्रैक्टर खड़े हैं और लोग 10 रुपये देकर ट्रैक्टर की ट्रॉली में सवार होकर मेट्रो स्टेशन तक सफर कर रहे हैं. भारी पानी की वजह से सड़कें चलने लायक नहीं हैं, इसलिए लोग सिर्फ कुछ सौ मीटर की दूरी के लिए भी ट्रैक्टर की सवारी कर रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गया है. इसपर मजेदार कमेंट यूजर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि दिल्ली का ये हाल है. वहीं दूसरे ने कहा, ‘आपदा को अवसर में बदलना कोई इन लोगों से सीखे. वीडियो को @theindianbreakdown नाम के यूजर ने शेयर किया है. 

Previous article वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम में बदलाव, इस खिलाड़ी को अचानक टीम में किया गया शामिल
Next article नहीं ढूंढ पाएं Quordle 1320 के चारों शब्द? यहां देखे हिंट्स और सही जवाब
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel