[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Video Viral Video: बड़े मगरमच्छ के डर से यूं भागी मादा मगरमच्छ, वीडियो देख छूटेगी फव्वारेदार हंसी

Viral Video: बड़े मगरमच्छ के डर से यूं भागी मादा मगरमच्छ, वीडियो देख छूटेगी फव्वारेदार हंसी

0
Viral Video: बड़े मगरमच्छ के डर से यूं भागी मादा मगरमच्छ, वीडियो देख छूटेगी फव्वारेदार हंसी
Viral Video: वायरल वीडियो देखकर आ जाएगी हंसी

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है. जंगल और जंगली जानवरों का वीडियो भी काफी ट्रेंड करता है. ऐसा ही एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वीडियो को एक्स के प्लेटफॉर्म पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. इसमें दिखाई दे रहा है कि एक मादा मगरमच्छ अचानक पानी में आए नर मगर से घबराकर भागने लगती है. इसी दौरान सामने आए पेड़ पर वो चढ़ जाती है. आम तौर पर मगरमच्छ जैसे जानवरों के लिए पेड़ पर चढ़ना काफी मुश्किल भरा काम है. लेकिन इतने बड़े मगरमच्छ को देखकर वो डरकर भागते हुए पेड़ चढ़ गई.

वायरल हो रहा वीडियो

वीडियो में दिख रहा है कि बड़े मगरमच्छ को देखकर मादा मगर ऐसी दुम दबाकर भागी कि सीधे पेड़ पर चढ़ गई. ये मजेदार घटना किसी जंगल के तालाब के पास की है, जहां मगरमच्छों का एक समूह निवास करता है. यहां एक शख्स बंसी में एक मांस का टुकड़ा लिए हुए हैं. उसे खाने के लिए मादा मगरमच्छ पास आती है इसी दौरान एक बड़ा सा नर मगरमच्छ सामने की ओर बढ़ता है जिसे देखकर मादा सिर पर पैर रखकर भागती है. मादा मगरमच्छ ने पेड़ की टहनी ऐसे पकड़ी और किसी प्रोफेशनल पर्वतारोही की तरह उसपर चढ़ गई. वीडियो में मादा मगरमच्छ की भागने की गति और पेड़ चढ़ना देखकर यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं.

कई लोगों ने किया कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को अब तक एक लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. इसके कैप्शन पर लिखा है ‘मैंने आज तक मगरमच्छ को पेड़ पर चढ़ते नहीं देखा है.’ इस वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट लिखा है. एक यूजर ने लिखा ‘क्या किसी ने मगरमच्छ को पेड़ पर चढ़ते देखा है.’ एक और यूजर ने लिखा ‘कुछ भी असंभव नहीं.’ कई लोगों ने लिखा कि उन्होंने पहली बार किसी मगरमच्छ को पेड़ पर चढ़ते देखा है. वीडियो सोशल मीडिया में काफी ट्रेंड हो रहा है. इसके लोगों ने काफी पसंद किया है.

इसे भी पढ़ें:

Viral Video: सांप ने किया नन्ही गिलहरी पर हमला तो मां ने सिखाया खतरनाक सबक, वायरल हो रहा वीडियो

Previous article इन 5 आसान तरीके से करें UPSC परीक्षा की तैयारी, खुद Topper ने बताई स्ट्रैटजी
Next article UP News : भारत डिजिटल क्रांति का लीडर, बोले सीएम योगी
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel