[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Video Viral Video: बच्चे नहीं, ये हैं खतरों के खिलाड़ी, सांप को पकड़कर किया बोतल में बंद, वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: बच्चे नहीं, ये हैं खतरों के खिलाड़ी, सांप को पकड़कर किया बोतल में बंद, वायरल हो रहा वीडियो

0
Viral Video: बच्चे नहीं, ये हैं खतरों के खिलाड़ी, सांप को पकड़कर किया बोतल में बंद, वायरल हो रहा वीडियो
Viral Video Snake

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरतअंगेज कारनामे वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि कुछ बच्चे एक सांप को बेखौफ होकर पकड़ रहे हैं. बच्चों ने न सिर्फ सांप को उसकी पूंछ के बल पर उठा लिया बल्कि उसे प्लास्टिक की बोतल में बंद भी कर दिया. इंटरनेट पर यह वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि दो तीन बच्चे एक सांप को बोतल में बंद करने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि बच्चों की हरकत काफी गैर जिम्मेदाराना है, कई यूजर्स ने बच्चों के ऐसा करने से चिंतित भी है, क्योंकि सांप जहरीला भी हो सकता था.

बच्चों ने किया खतरनाक काम

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि एक बच्चा प्लास्टिक की बोतल में सांप को बंद करने की कोशिश कर रहा है. वो कई बार सांप को बोतल में डालने की कोशिश करता दिख रहा है. इसी दौरान उसके बगल में खड़ा दूसरा बच्चा सांप को पूंछ से पकड़कर उठा लेता है. दोनों बच्चे बारी-बारी से सांप को अपने हाथ में उठाते हैं. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बच्चों ने आखिरकार सांप को बोतल में बंद कर दिया. हालांकि, यह काफी खतरनाक था, क्योंकि सांप काफी डरा हुआ था और ऐसे में वो हमला भी कर सकता था.

सांप में बच्चों ने कर दिया बोतल में बंद

बच्चे बड़े बेखौफ होकर सांप के साथ खेल रहे हैं. उसकी पूंछ पकड़कर उसे घुमा रहे हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर imran_dk555 के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को 52 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. दो लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने धूम मचाया हुआ है.

वीडियो देखकर लोगों ने किया कमेंट

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने वीडियो देखकर कमेंट किया है. एक यूजर ने लिखा ‘डर, वो क्या होता है.’ एक यूजर ने बच्चों के फोन को लेकर लगाव पर कटाक्ष करते हुए लिखा ‘आखिरकार बच्चे आईपॉड के बिना.’ एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा ‘छोड़ दे भाई गलती हो गई यहां आकर.’

Previous article शिनजियांग के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करना चाहती है एयर इंडिया, पाकिस्तान ने कर ही दी है ऐसी हरकत
Next article ब्रह्म ही एकमात्र सत्य है, बाकी सब मिथ्या : बाबा रामदास
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel