[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Video Viral Video: ChatGPT बनी लड़के की गर्लफ्रेंड, मां से जब करवाई बात तो एक सवाल पर मम्मी के उड़ गए होश

Viral Video: ChatGPT बनी लड़के की गर्लफ्रेंड, मां से जब करवाई बात तो एक सवाल पर मम्मी के उड़ गए होश

0
Viral Video: ChatGPT बनी लड़के की गर्लफ्रेंड, मां से जब करवाई बात तो एक सवाल पर मम्मी के उड़ गए होश
viral video chatgpt talk to mother

Viral Video: धीरे-धीरे जेनरेटिव AI और उसके चैटबॉट हमारी जिंदगी का हिस्सा बनते जा रहे हैं. कुछ लोग इसका इस्तेमाल अपने मुश्किल काम को आसान बनाने के लिए करते हैं, तो वहीं कुछ लोग इसे अपने मनोरंजन या प्रैंक के लिए. ऐसा ही हाल ही में एक लड़के ने किया, जिसने ChatGPT के चैटबॉट से अपनी मां को प्रैंक किया. इंस्टाग्राम अकाउंट @pahadi_eja एक मां-बेटे का अकाउंट है, जो पहाड़ों में रहते हैं और अक्सर मजेदार वीडियोज बनाते हैं.

हाल ही में उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें बेटा अपनी मां को अपनी “गर्लफ्रेंड” से फोन पर बात करवा रहा है. मजेदार बात ये है कि वो गर्लफ्रेंड असली नहीं, बल्कि चैटजीपीटी का चैटबॉट है. आइए देखते हैं इस वीडियो को… 

मां ने की ChatGPT से बात-चित 

मां को लगता है कि सामने असली लड़की है और वो उनके बेटे की गर्लफ्रेंड है. मां गुस्सा नहीं हुई बल्कि प्यार से बातें करना शुरू की. उन्होंने उसका नाम पूछा और फिर ये जानना चाहा कि वो कहां रहती है. चैटबॉट ने बताया कि वो वर्चुअल है, इसलिए उसका कोई घर नहीं है. ये सुनकर मां थोड़ी हैरान हो गयी और बेटे की तरफ देखने लगीं. तब बेटे ने हंसते हुए कहा कि वो विदेश की है, भारत की नहीं. ये मजेदार बात देखकर साफ दिखा कि मां कितनी भोली और प्यारी दिल वाली है.

Viral Video: देखें वीडियो

लोगों ने किए कमेंट्स

वायरल हो रहे इस वीडियो को अब तक 4 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस पर लोगों ने जमकर कमेंट भी किए हैं. किसी ने लिखा, “हम आखिरी जेनरेशन हैं जिनकी मां इतनी मासूम और भोली होंगी.” एक यूजर ने कहा, “कितनी मासूम मां है.” किसी ने मजाक में लिखा, “आंटी के साथ तो धोखा हो रहा है.”

यह भी देखें: Viral Video: iPhone 12 को बना डाला iPhone 17 Pro Max, दुकानदार का ये जुगाड़ देख पकड़ लेंगे माथा

यह भी देखें: 2 October 2025 को पहले क्या मनेगा? सवाल पर भिड़ गए AI वाले रावण और गांधी जी, देखें VIRAL VIDEO

Previous article पूजा स्पेशल ट्रेन नवादा होकर कोलकाता से लखनऊ चलाये जाने पर खुशी
Next article लालू यादव को मिले ‘कैदी रत्न’, जदयू के इस नेता ने मुजफ्फरपुर में कह दी बड़ी बात 
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel