[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Video Viral Video : बिल्ली ने मारा थप्पड़, भागने लगा सांप

Viral Video : बिल्ली ने मारा थप्पड़, भागने लगा सांप

0
Viral Video : बिल्ली ने मारा थप्पड़, भागने लगा सांप
बिल्ली और सांप की लड़ाई (Photo: Insta)

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक सांप और बिल्ली का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दोनों लड़ाई करते नजर आ रहे हैं. वीडियो की शुरुआत में नजर आ रहा है कि सांप आराम से जा रहा है जिसे बिल्ली अपने पंजे से छेड़ देती है. इसके बाद दोनों जानकारों की जंग शुरू हो जाती है. वीडियो के पीछे से मुर्गे की बांग की आवाज सुनाई देती है. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि शूट किया गया वीडियो सुबह का हो सकता है. देखें ये वायरल वीडियो.

वीडियो में नजर आ रहा है कि सांप और बिल्ली कुछ देर के लिए शांत हो जाते हैं. इस दौरान सांप अपनी पूंछ हिलाता नजर आ रहा है. ऐसा लग रहा है मानों वह हमला करने की तैयारी कर रहा है. होता भी कुछ ऐसा ही है. बिल्ली पर अचानक सांप हमला कर देता है. इसके बाद बिल्ली कुछ पीछे हट जाती है. फिर क्या था दोनों की जंग और तेज हो जाती है. बिल्ली लगातार पंजे से सांप को मारती है. बीच–बीच में सांप भी पलटवार करता दिख रहा है. अंत में सांप सुस्त हो जाता है.

यह भी पढ़ें : Viral Video: सांपों का शोरूम! अजगरों के साथ शख्स को देख कांप जाएगा कलेजा, कमजोर दिल वाले वीडियो को न देखें

इस वीडियो को zoomazingnature नाम के इंस्टाग्राम से शेयर किया गया है. वीडियो शेयर करते हुए बहुत ही अच्छी बात लिखी गई है. वीडियो के कैप्शन में लिखा गया–यह बिल्ली की रिफ्लेक्स इतनी तेज है… लेकिन असली बात यह है कि ज्यादातर लोग बिजनेस में ठहर जाते हैं. वे हिचकिचाते हैं और इसी बीच मौका निकल जाता है. इस वीडियो को अबतक 16 लाख से अधिक लोग लाइक्स कर चुके हैं. वीडियो पर सैकड़ों कमेंट भी आ चुके हैं.

Previous article Bihar Election 2025: जदयू से निकाले गए नेता को कांग्रेस ने दिया टिकट, मेयर पत्नी और पप्पू यादव कनेक्शन से पूर्णिया में सियासी पारा चढ़ा
Next article Happy Kali Puja 2025 Wishes: अंधकार पर उजाले की जीत हो … काली पूजा पर अपनों को यहां से दें शुभकामनाएं
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel