[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Video Video: छात्रवृत्ति पर राजनीति, मंत्री चमरा लिंडा बोले- करना होगा लंबा इंतजार, जयराम ने कहा- आवास कर देंगे नीलाम

Video: छात्रवृत्ति पर राजनीति, मंत्री चमरा लिंडा बोले- करना होगा लंबा इंतजार, जयराम ने कहा- आवास कर देंगे नीलाम

0
Video: छात्रवृत्ति पर राजनीति, मंत्री चमरा लिंडा बोले- करना होगा लंबा इंतजार, जयराम ने कहा- आवास कर देंगे नीलाम
स्कॉलरशिप के मुद्दे पर चमरा लिंडा और जयराम महतो ने क्या कहा.

Politics Over Scholarship: झारखंड में अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) छात्रों को छात्रवृत्ति के मुद्दे पर राजनीति शुरू हो गयी है. विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सबसे पहले यह मुद्दा उठाया. मंगलवार को सदन में जब यह मुद्दा उठा, तो एससी, एसटी, अल्पसंख्यक और ओबीसी कल्याण विभाग के मंत्री चमरा लिंडा ने साफ कह दिया कि छात्रवृत्ति के लिए अभी स्टूडेंट्स को लंबा इंतजार करना होगा. वहीं, डुमरी के विधायक जयराम महतो ने कहा कि स्टूडेंट्स की छात्रवृत्ति के लिए वह अपना आवास नीलाम कर देंगे. इससे पहले शुक्रवार को जब झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही शुरू हुई, तो भाजपा ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरा. सत्ता पक्ष की ओर से सुदिव्य कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार अपने हिस्से का पैसा नहीं दे रही है, इसलिए छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिल पा रही है. सोमवार को भी यह मुद्दा सदन में उठा. मंगलवार को विधानसभा में चमरा लिंडा ने जब कह दिया कि छात्रों को स्कॉलरशिप के लिए अभी लंबा इंतजार करना होगा, तो बाहर जयराम महतो ने कहा कि वह छात्रों के लिए अपना आवास नीलाम कर देंगे. जयराम महतो और चमरा लिंडा ने आज क्या कहा, वीडियो में देखें.

Previous article युवती के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज
Next article कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता : एसपी
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel