https://www.youtube.com/watch?v=YCkPa06lPyk
झारखंड में एक और व्यक्ति में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हो गयी है. राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण का ये तीसरा मामला है. मिली जानकारी के मुताबिक बोकारो के तेलो के तीन दंपती पिछले दिनों बांग्लादेश से लौटे थे. इनकी ट्रेवल हिस्ट्री को देखते हुए बोकारो प्रशासन ने सभी छह लोगों को बोकारो के गुरु गोविंद इंजीनियरिंग स्कूल में क्वारेंटाइन कराया था. इन सभी के ब्लड और स्वाब के सैंपल जांच के लिए रांची के रिम्स में भेजे गये थे.
