[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Video हाथी को ताकत दिखा रहा था गैंडा, दो मिनट में गजराज ने निकाल दी हवा, वीडियो वायरल

हाथी को ताकत दिखा रहा था गैंडा, दो मिनट में गजराज ने निकाल दी हवा, वीडियो वायरल

0
हाथी को ताकत दिखा रहा था गैंडा, दो मिनट में गजराज ने निकाल दी हवा, वीडियो वायरल
हाथी और गैंडे में भयंकर लड़ाई, फोटो- एआई

Viral Video: जंगल की दुनिया में ताकत और प्रभुत्व की जंग हमेशा छिड़ी रहती है. जंगली जानवर वर्चस्व के लिए अक्सर आपस में भिड़ जाते हैं. ताकत की जंग का ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक गैंडा और हाथी आमने-सामने नजर आते हैं. शुरुआत में ऐसा लगता है कि गैंडा हाथी को चुनौती दे रहा है और अपनी ताकत दिखाने की कोशिश कर रहा है. इसके बाद गजराज को भी गुस्सा आ जाता है. देखते ही देखते दोनों में भयंकर लड़ाई छिड़ जाती है.

ताकत के नशे में गजराज से भिड़ गया गैंडा

वीडियो में दिख रहा है कि गैंडा और हाथी आमने-सामने हैं. दोनों एक दूसरे की तरफ आगे बढ़ते हैं, इसी दौरान गैंड़ा तेज कदमों से हाथी को टक्कर मारने की कोशिश करता है. लेकिन हाथी मानो उसके हमले के लिए तैयार खड़ा था. जैसे ही गैंडा आगे बढ़ा हाथी ने उसे जोरदार टक्कर मारी. हाथी, गैंडे को पटककर अपने दांत उसके पेट में घुसाने की कोशिश करता है. इस बीच गैंडे को भी समझ आ जाता है कि सामने वाला जानवर उसके बूते के बाहर का जीव है.

https://twitter.com/TheeDarkCircle/status/2031225299040612611

हाथी ने दिखाई अपनी ताकत

गैंडा भले की दूसरे जानवरों के सामने ताकतवर होगा, लेकिन गजराज के सामने उसकी एक नहीं चली. हाथी की ताकत के सामने गैंडे का बल बौना साबित होता नजर आने लगा. हाथी की ताकतवर सूंड, भारी शरीर और पैने दांतों ने गैंडा को धाराशायी कर दिया. दो मिनट में ही साफ हो गया की हाथी गैंडे की परखच्चे उड़ा देगा. थोड़ी ही देर की लड़ाई में गैंडा का तेवर ढीला पड़ जाता है और वह पीछे हटने लगता है.

मैदान छोड़कर भागने लगा गैंडा

थोड़ी देर की की लड़ाई में पूरा दृश्य बदल जाता है. जो गैंडा शुरुआत में ताकत दिखा रहा था वो आखिर में जान बचाकर भागता हुआ नजर आता है. हाथी शान से अपनी जगह खड़ा रहता है, जिससे साफ पता चलता है कि जंगल में असली दबदबा किसका है. यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @TheeDarkCircle के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 11 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है.

Previous article सोने से पहले बेडरूम में करें ये उपाय, बढ़ेगा पति-पत्नी का विश्वास
Next article हाइवा से कुचल कर ससुर व दामाद की मौत
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel